Ayodhya Ram Mandir Ceremony: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। जहां भगवान श्री राम के नाम का लिए पूरा देश जश्न मनाएगा। वहीं इस जश्न की खुशी को दोगुना करने के लिए हम अपने-अपने घरों को भी सजाने वाले हैं।
सजावट की बात करें तो रंगोली को हम कैसे भूल सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं भगवान श्री राम के नाम के कुछ आसान रंगोली डिजाइंस जिससे आपके घर का आंगन भी खिल उठेगा। साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को मिनटों में बनाने के कुछ आसान तरीके -
बारीकी से बनाये गये रंगोली के डिजाइन को पसंद करती हैं तो इस तरीके से आप तीर-कमान वाले डिजाइन की रंगोली को घर के दरवाजें पर बना सकती हैं। इसके लिए आप अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करें और अगर रंगोली बनाने में एक्सपर्ट हैं तो 3डी इफेक्ट देने की कोशिश जरूर करें और उसी प्रकार कलर का चुनाव भी करें।
इसे भी पढ़ें: 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
बिल्कुल आसान तरीके से रंगोली के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरीके दीपक जलाकर घर की दहलीज पर भगवान श्री राम के नाम की रंगोली के डिजाइन को बना सकते हैं। इस तरीके के डिजाइन को आप केवल 3 रंगों की मदद से भी बना सकते हैं। मंदिर के आकार में डिजाइन बनाकर तस्वीर की तरह आप बीच में भगवान श्री राम लिख सकते हैं।
रंगों की जगह फूलों से भगवान श्री राम का स्वागत करना चाहते हैं तो इस तरीके से आप फूलों की सहायता लेकर घर के आंगन के बीच में रंगोली के इस डिजाइन को बना सकते हैं। इस डिजाइन में आप चाहे तो मंदिर की ईमारत भी फूलों के जरिये बना सकते हैं। (माचिस की तिल्ली की मदद से बनाएं रंगोली के ये आसान डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें: Rangoli Designs: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस
राम के नाम के आलावा आप अयोध्या में स्थित राम मंदिर की इमारत को माचिस की तिल्ली की मदद से घर के आंगन में बना सकती हैं। इस तरीके की रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आप सफेद और भगवा रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको श्री राम मंदिर पर आधारित ये आसान रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram/rangoli_nation, harshit desai/twitter(x)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।