Simple Rangoli Designs: हर तीज-त्योहार के मौके पर घर के आंगन पर कई तरीके की रंगोली के डिजाइन को बनाया जाता है। वहीं दक्षीण भारत में पोंगल का त्योहार 15 जनवरी 2024 से शुरू हो चुका है। यह कुल 4 दिन का त्योहार होता है। इस त्योहार के चौथे यानी आखिरी दिन यानी कन्नम पोंगल के दिन गाय और बेल के डिजाइन की रंगोली को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कन्नम पोंगल के मौके पर घर के आंगन या दरवाजों पर बनाने के लिए माचिस की तिल्ली और चम्मच की मदद से बनाये गये रंगोली के कुछ आसान डिजाइंस।
फूल डिजाइन की रंगोली आप अपने घर के आंगन की जगह के हिसाब से ज्यादा या कम जगह लेकर बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप बोतल के ढक्कन की मदद ले सकती हैं और फूलों की कलियों के लिए आप चम्मच का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- पोंगल पर 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
रंगोली में थोड़ा डिटेल वाले डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो सर्किल शेप में रंगोली बनाकर आप इसका बॉर्डर स्क्वायर शेप का बना सकती हैं। इसके लिए आप चाहे तो आस-पास में मटका या पेड़ के डिजाइन की रंगोली बना सकती हैं।
फूलों के साथ पोंगल से इंस्पायर पेड़-पौधे बनाने का सोच रही हैं तो तस्वीर में बनाये गये डिजाइन जैसी पत्तियों के आकार में रंगोली को बना सकती हैं। इसके लिए आप एक बड़े आकार का फूल बना लें और एक-एक कली को बड़े साइज के चम्मच की मदद से 3डी इफेक्ट में कर्व कर दें।
इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs: पोंगल पर घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस
गोल और सिंपल डिजाइन की रंगोली बनाना चाहती हैं तो बारीक डिजाइन के फूल बॉर्डर वाली ये डिटेल से बनाई गो रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आप सर्किल के अंदर के डिजाइन के लिए सेलो टेप का इस्तेमाल करें और फूलों की कलियों को शेप देने के लिए माचिस की तिल्ली की मदद ले सकती हैं।
अगर आपको पोंगल के लिए खास रंगोली डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।