साल की शुरुआत के साथ ही त्यौहारों की झड़ी भी लग चुकी है। बहुत जल्द मकर संक्रांति का त्यौहार आने वाला है। पूरे देश में इस पर्व को अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में इस पर्व को पोंगल के नाम से मनाया जाता है। यह तमिलनाडु का बहुत बड़ा फेस्टिवल है और इसे चार दिन तक मनाया जाता है। पहले दिन भोगी पोंगल, दूसरे दिन सूर्य पोंगल और तीसरे दिन को मट्टू पोंगल कहा जाता है।
पोंगल के चारों दिन विशेष होते हैं और चारों दिनों में अलग-अलग कोलम बनाया जाता है। दरअसल, दक्षिण भारत में कोलम यानी रंगोली। यह तमिलनाडु की लोक कला का हिस्सा है। घर में कोई भी तीज-त्यौहार होता है तो कोलम जरूर बनाया जाता है। वैसे तो यह चावल के आटे बनता है, मगर अब रंग बिरंगे कोलम का भी ट्रेंड देखा जा रहा है।
वैसे तो दक्षिणी राज्यों में पौ फटने से पहले घर की महिलाएं स्नान करने के बाद घर के प्रवेश द्वार पर नियमित कोलम बनाती हैं। कोलम बनाना इस बात का प्रतीक है कि आप देवी-देवताओं संग सकारात्मक ऊर्जाओं को अपने घर में प्रवेश करने का निमंत्रण दे रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको पोंगल पर बनने वाली कुछ रंगोलियों की डिजाइंस दिखाएंगे, जो इस बार आप भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Diya Rangoli Designs : 5 मिनट में बनाएं दिए वाली रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन
फूल वाली रंगोली डिजाइंस बहुत ही कॉमन हैं। आप इन्हें किसी भी तीज त्यौहार पर बना सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि इस तरह की रंगोली डिजाइंस बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती हैं और न ही ज्यादा समय लगता है। आपके पास यदि 2 या 3 रंग ही हैं, तो भी आप फूल वाली रंगोली की कई सारी डिजाइंस बना सकते हैं। आजकल तो बाजार में आपको एक से बढ़कर एक टूल मिल जाएंगे, जिनकी मदद से आप सुंदर से सुंदर रंगोली बना सकती हैं। फूल वाली रंगोली आप बड़े या छोटे आकार में बना सकती हैं। मुख्य द्वार के बीचों-बीच भी आप इसे बना सकती हैं और मुख्य द्वार के दाएं-बाएं भी आप इस तरह की रंगोली बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Kolam Rangoli Design: रंगोली में बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो ट्राई करें ये साउथ इंडियन डिजाइन
लकड़ी के बुरादे से बनने वाली रंगोली आपने कई बार देखी होगी। मगर अब वुडन कार्विंग वाली रंगोली भी ट्रेंड में हैं और लकड़ी को हिंदुओं में बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए आप रंगोली में इसका प्रयोग कर सकती हैं। आपको बाजार में बनी बनाई वुडन कार्विंग वाली रंगोली मिल जाएगी। आप रंगोली के इर्द-गिर्द रंगों का भी प्रयोग कर सकती हैं या फिर आप इसके आस-पास दिए आदि रख सकती हैं। वुडन कार्विंग वाली रंगोली को आप फर्श पर चिपका सकती हैं और जब आपको दूसरी रंगोली बनानी है, तो उसे हटा भी सकती हैं। आप इस रंगोली का बार-बार अलग-अलग प्रकार से प्रयोग कर सकती हैं।
असली फूलों वाली खुशबूदार रंगोली भी आप पोंगल में बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली बनने के लिए आपको गेंदे के फूल और गुलाब के फूल चाहिए होंगे। आप इसके अलावा केले के पत्तों, अशोक के पत्तों और आम के पत्तों का भी प्रयोग अपनी रंगोली को खूबसूरत बनने में कर सकती हैं। इस तरह की रंगोली बनाने से पहले आपको आटे से एक आउटलाइन बना लेनी चाहिए और फिर फूल की कतरन से उस आउटलाइन को भर सकते हैं। इसके अलावा आप साबुत फूलों की मदद से भी इस तरह की रंगोली बना सकती हैं। असली फूलों की रंगोली से आप गोल, चौकोर और आयताकार आकार में रंगोली बना सकती हैं।
मट्टू पोंगल में कृषि में उपयोग आने वाले पशुओं की पूजा की जाती है। इसलिए आप मट्टू पोंगल वाले दिन रंगोली में भी गाय, बैल आदि की आकृति बना सकती हैं। आप रंगोली डिजाइन में कृषि से संबंधित चीजें भी बना सकती हैं। इस रंगोली में आप मटके में पकता हुआ भोजन, रसोई, खाना बनाती महिलाएं आदि सभी को दिखा सकती हैं। इस तरह की रंगोली कला में माहिर लोग ही बना सकते हैं। आपको इसके लिए अधिक रंगों को लकड़ी के बुरादे आदि की भी जरूरत पड़ेगी।
पारंपरिक तरीके से कोलम चावल के आटे से ही बनाया जाता है। आप चावल के सूखे या गीले किसी भी तरह के आटे से इसे बना सकती हैं। इसमें आपको बहुत ही बेसिक डिजाइंस भी देखने को मिल जाएंगी और बहुत ज्यादा घनी डिजाइंस भी आप इससे बना सकती हैं। यदि आप गीले चावल के आटे से इसे बनाती हैं, तो यह कई दिनों तक जमीन पर ज्यों की त्यों बनी रहेगी। हां, आप इसे साफ करके दोबारा नई भी बना सकते हैं, मगर शास्त्रों के मुताबिक रंगोली को कभी खुद से नहीं बिगड़ा जाता है, इसलिए आपको कई दिनों तक अगर एक ही रंगोली चाहिए तब ही आप गीले चावल से बनाएं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।