Rangoli Designs: दिवाली के दिन हर कोई अलग-अलग तरीके से अपने घर को रोशन करता है। किसी को घर में दीये लगाने पसंद होते हैं तो कोई घर में लाइट लगाता है। वहीं इस दिन रंगोली से भी घर को सजाया जाता है। इसके लिए अलग-अलग डिजाइन इंटरनेट पर सर्च किए जाते हैं। लेकिन उसमें भी कई सारे डिजाइन दिखने में आसान होते हैं लेकिन बनाने में मुश्किल हो जाते हैं। इसके लिए आप डॉट रंगोली डिजाइन को सजा सकती हैं। इसको बनाना भी आसान है और इसको बनाने का तरीका भी।
अगर आपको दीये के डिजाइन वाली रंगोली बनानी है तो इसके लिए सबसे पहले आपको जिस तरीके से दीया बनाया जाता है वैसे डॉट लगाने हैं। इसके बाद इस डिजाइन को क्रिएट करना है। अब इसमें रंग भरना है। आप चाहे तो इसमें स्पार्कल कलर या फिर नॉर्मल तीन कलर से भी रंगोली को पूरा कर सकती हैं। इसके आसपास फूलो को सजाएं और इस डिजाइन को कंप्लीट करें।
अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आप इस तरीके से डॉट रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आपको डॉट की मदद से बॉक्स (दिवाली पर घर सजाएं) बनाने हैं। इसके बाद बीच में एक बड़ा बॉक्स क्रिएट करना है। इसमें आप चाहे तो फूलों का डिजाइन बनाएं वरना आप सिंपल लाइन वाला डिजाइन भी बना सकती हैं। दीये लगाकर इस रंगोली को और ज्यादा खूबसूरत बनाएं।
इसे भी पढ़ें: Diya Rangoli Designs for Diwali: दिवाली पर 10 मिनट में बनाएं रंगोली के ये खूबसूरत डिजाइन
आप चाहे तो इस सिंपल रंगोली डिजाइन को भी क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको थोड़ी-थोड़ी जगह पर डॉट (रंगोली डिजाइन) लगानी है। इसके बाद इसकी आउटलाइन खींचनी है। इसके बाद आपको इसमें रंग भरना है। इसके बाद आसपास और कई सारे डॉट बनाने हैं। आप चाहे तो इसे फूलों को लगाएं। इसके बाद दीयो से इसे और सुंदर बनाएं। इससे आपकी रंगोली और घर बहुत सुंदर लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: Diwali Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन
अगर आपको रंगोली बनाने में समय लगता है, तो आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको बस आपको सही डॉट और उसमें भरने के लिए अच्छे-अच्छे रंग चाहिए होंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।