त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में घरों की सजावट तो शुरू हो ही गई है। पेंटिंग और रिनोवेटिंग के अलावा घरों में लाइटिंग और रंगोली सजावट के अहम भाग हैं। सजावट के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं, साथ ही घर के मेन गेट और आंगन को सजाने के लिए रंगोली डिजाइन भी बनाते हैं। बहुत से लोगों को रंगोली बनाने नहीं आती है, इसलिए आज के इस लेख में हम आपको साउथ इंडियन और कोलम के कुछ बेहतरीन और सिंपल डिजाइन बताने वाले हैं। इन डिजाइनों को आप कलर, आटा और चावल आटा के पेस्ट से भी बना सकते हैं। साउथ इंडियन रंगोली डिजाइन की खास बात ही यही है कि इसे आप बिना रंगोली के भी खूबसूरती से बना सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए बनाते हैं, कुछ खास कोलम डिजाइन।
यह रंगोली डिजाइन बनाने में बहुत सरल है। बीच में फूल बनाने के बाद स्टार बनाकर इस रंगोली को बनाया गया है। रंगोली को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए गुलाब का फूल भी बनाया गया है। इस रंगोली को रंगने के लिए पर्पल, गुलाबी और हरे रंग का उपयोग किया गया है। आप अपने पसंद के अनुसार रंग भर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : फूलों से बनाना चाहते हैं रंगोली, तो इन खूबसूरत डिजाइन्स को करें एक्सप्लोर
यह डिजाइन बनाने में बहुत सरल है। इसे बनाने के लिए आप पहले डॉट बना लें फिर उसे जोड़ कर डिजाइन को पूरा करें। त्योहारों के इस सीजन में आप इस डिजाइन को गोवर्धन पूजाके लिए बना सकते हैं।
इस रंगोली को आप सिर्फ चावल के आटे से ही तैयार कर सकते हैं। दरदरे चावल के आटे से ही गोल फूल डिजाइन को बनाएं। इस डिजाइन को आप आंगन में बीच में बना सकते हैं, चाहें तो आप इसमें दूसरे रंगों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस रंगोली को आप चावल आटा के घोल या फिर रंगोली दोनों से ही बना सकते हैं। यह रंगोली (रंगोली का महत्व ) बनने के बाद बहुत सुंदर लगेगी। डिजाइन को देखकर ही बनाएं नहीं तो स्टार के लाइन को जोड़ते वक्त आप भटक सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Diwali Corner Rangoli Designs: दिवाली पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन, घर का हर कोना लगेगा खूबसूरत
दीपावली के दिन इस डिजाइन को बना सकते हैं। इसमें कलश के साथ साथ दीया भी बना हुआ है, जो इस रंगोली को पूरा कर रहा है।
धनतेरस के दिन इस रंगोली को बनाना परफेक्ट है। आप इस डिजाइन को देखते हुए इस रंगोली को बना सकते हैं। गोल गोल चकली बनाने के लिए आप मच्छर मारने वाले कॉइल का उपयोग कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।