Diwali Corner Rangoli Designs: दिवाली पर बनाएं ये रंगोली डिजाइन, घर का हर कोना लगेगा खूबसूरत

Corner Rangoli Designs: इस दिवाली घर के कोने को सजाएं इन खास रंगोली डिजाइन से सजाएं।

 
corner rangoli designs for festival

Rangoli Designs: दिवाली के दिन हम सभी लोग अपने घर को सजाते हैं। नए परदे से लेकर लाइटों से अपने घर को रोशन करते हैं। इसी के साथ अलग-अलग तरह के रंगोली डिजाइन को भी बनाते हैं और घर के हर कोने को डेकोरेट करते हैं। इस दिवाली भी आप अपने घर को कॉर्नर रंगोली डिजाइन से सजा सकती हैं। इन्हें बनाने में समय भी कम लगता है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे रंगोली डिजाइन जिसको बनाकर आप अपने घर के कोने को सुंदर बना सकती हैं।

हैप्पी दिवाली रंगोली डिजाइन (Corner Rangoli Designs)

Happy Diwali Rangoli

इस बार दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन के लिए हर कोई अपने घर को सजाने में लग गया है। रंगोली भी इस दिन बनाई जाती है। बहुत बार होता है कि इन्हें बनाने में हम कन्फ्यूज हो जाते हैं। जिसकी वजह से हमें समझ नहीं आता कि कोने में कौन सा डिजाइन अच्छा लगेगा। ऐसे में आप इस फोटो में दिखाए गए डिजाइन वाली रंगोली को तैयार कर सकती हैं। इसमें आपको एक सिरे से दूसरे सिरे पर लाइन खिंचनी है। फिर इसकी आउटलाइन करनी है। अब इसमें अलग-अलग खाने बनाने हैं और उसमें डिजाइन क्रिएट करने हैं। एक खाने में आपको हैप्पी दिवाली लिखना है। इसमें दीये लगाएं और रंगोली को कंप्लीट करें।

फूलों वाला बनाए डिजाइन (Diwali Special Rangoli Designs)

Flower Design rangoli

आजकल फूलों का डिजाइन रंगोली में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसे बनाना आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले (रंगोली डिजाइन) कॉर्नर पर आउटलाइन करनी है। इसके बाद इसके अंदर फूलों का डिजाइन क्रिएट करना है। अब आसपास पत्तियां बनानी है। अब इसमें अपनी पसंद के रंग भरने हैं। इसे करने के बाद अब बाहर वाली जगह को रंगों से भरना है। इस तरीके से आपकी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन

सिंपल रंगोली (Rangoli Designs For Diwali)

Simple corner design rangoli

अगर आपके पास समय कम है तो ऐसे में आप अपने घर के कोने को इस सिंपल रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें एक लाइन (दिवाली थाली डेकोरेशन) बनानी है। इसके बाद फिर फूलों के डिजाइन को क्रिएट करना है। आसपास पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट करें और रंगोली को कंप्लीट करें। इसके लिए चाहे तो अलग-अलग कलर ले सकती हैं वरना आप दो या तीन कलर को लेकर इसे बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: इस दिवाली इन खूबसूरत रंगोली से सजाएं अपना घर, देखें डिजाइंस

इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी रंगोली बनाएं तो जगह को अच्छे से साफ कर लें।
  • रंगोली बनाने से पहले चॉक से फ्लोर पर डिजाइन बनाएं इसके बाद रंग भरे।
  • आप चाहे तो स्टेंसिल का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit- Instagram/ Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP