herzindagi
surya pongal easy rangoli design

Surya Pongal Rangoli Designs 2024: सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए 20 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

Surya Pongal Easy Rangoli Designs 2024: सूर्य पोंगल के दिन रंगोली डिजाइन बनाते समय ध्यान रखें कि इसे आप खुले आसमान के नीचे ही बनाएं। क्योंकि यह रंगोली डिजाइन आप सूर्य को समर्पित करना चाहते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-15, 12:52 IST

दक्षिण भारत में पोंगल का पर्व 15 जनवरी से मनाया जाएगा। यह लगातार 4 दिनों तक बनाया जाता है, जिसमें सूर्य पोंगल का दिन तीसरे दिन होता है। इस पर्व को कन्नम पोंगल के नाम से भी जाना जाता है। यह इस साल 17 जनवरी को मनाया जाएगा।  पोंगल का पर्व सूर्य देवता को प्रसन्न करने और साल भर अच्छी फसल होने के लिए मनाया जाता है।

इस पर्व से ही नए साल में त्याहारों की शुरुआत होती है, क्योंकि यह हर साल का पहला त्योहार होता है, इसलिए लोग इसे बड़े ही धूमधाम मनाते हैं। इस दिन रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। लोग तरह-तरह के रंगोली डिजाइन बनाकर सूर्य भगवान को प्रसन्न करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे रंगोली डिजाइन बताएंगे, जो आसानी से बन जाएंगे। साथ ही, इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। 

सूर्य देवता को पसंद आएंगे यह रंगोली डिजाइन (Simple Rangoli Designs For Surya Pongal)

happy surya pongal

अगर आप सूर्य पोंगल के दिन रंगोली डिजाइन बना रहे हैं, तो आपको सूर्य देवता से जुड़े हुए रंगोली डिजाइन बनाने चाहिए। इसके लिए आप मटके के चारों तरफ सूर्य देवता का डिजाइन बना सकते हैं। आप चाहें तो मटके के ऊपर भी सूर्य देवता का डिजाइन भी बना सकते हैं।

EASY Pongal Rangoli Designs

सूर्य देवता का डिजाइन बनाने के लिए आप थाली का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, आप रंग भरने के लिए बोतल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे रंग रंगोली के बाहर नहीं जाएगा। साथ ही आप चाहें, तो आप हरे-भरे घास भी बना सकती हैं। 

सूर्य देवता का सबसे आसान रंगोली डिजाइन (Easy Rangoli Designs For Surya Pongal)

Easy Rangoli Designs For Surya Pongal

अगर आपके पास समय कम है, तो आप केवल सूर्य देवता का रंगोली डिजाइन भी बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे केवल 20 मिनट में बना लेंगे। इसके लिए भी आप घर में किसी भी थाली या ढक्कन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको आंखें बनाने में दिक्कत हो रही है, तो आप गोल ढक्कन की मदद से आंखें बना सकते हैं। आप चाहें तो फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

कलश की जगह बना सकते हैं पेड़ का डिजाइन (Surya Pongal Rangoli Designs)

Simple Rangoli Designs For Surya Pongal

आप चाहें, तो कलश की जगह सरसों के पौधे या पेड़ का रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह के रंगोली डिजाइन को बनाना बेहद आसान होता है। आप कलश की जगह अनाज रखे मटके का डिजाइन भी बना सकते हैं। 

द्वार पर बनाएं इस तरह के रंगोली डिजाइन

NEW Pongal Rangoli Designs

अगर आप सूर्य पोंगल के दिन द्वार पर रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो इस तरह के डिजाइन बेस्ट हैं। इसके लिए आपको एक बड़े स्केल की जरूरत होगी। सूर्य देवता का डिजाइन आप थाली की मदद से बनाएं और डिब्बे का डिजाइन आप स्केल की मदद से बनाएं। आप किसी भी तरह के रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बीच में आप Happy Surya Pongal लिख सकते हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- simple_rangoli, Insta, Youtube 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।