
Eid Sweet Recipes: ईद के मौके पर लोग अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाते हैं। इसमें मुख्य रूम से शीर खुरमा और सेवई की खीर जरूर शामिल होती है। हर साल एक रेसिपी को घुमाफिरा कर बनाने से अक्सर लोगों का मन भर जाता है। अब ऐसे में अक्सर महिलाएं रेसिपी को नए तरीके से बनाती हैं। अगर आप इस बार कुछ हटकर और लाजवाब बनाने की सोच रही हैं, तो कस्टर्ड सेवई लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं। यह पुरानी सेवई को एक मॉर्डन और क्रीमी ट्विस्ट देने का शानदार तरीका है। कस्टर्ड का वनीला फ्लेवर और भुनी हुई सेवई का कुरकुरापन मिलाकर बनाने से एक ऐसा स्वाद आता है, जिसे न केवल बच्चे बल्कि बड़े भी बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और इन्हें आप पहले से बनाकर स्टोर भी कर सकती हैं। नीचे देखें इसे बनाने की रेसिपी।

इसे भी पढ़ें- Ramadan Special Pista Kulfi Falooda: रमजान में सबको पसंद आएगी पिस्ता कुल्फी फालूदा, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
ईद के मौके पर अगर आप सेवई से नई डिश बनाना चाहती हैं, तो कस्टर्ड सेवई लड्डू बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
कस्टर्ड सेवई लड्डू सेवई बनाने की रेसिपी
सबसे पहले गैस को ऑन कर कड़ाही रखें फिर घी डालकर गरम करें।
अब इसमें बारीक टूटी हुई सेवई डालें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
सेवई से जब अच्छी खुशबू आने लगे, तो इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर एक मिनट और भून लें।
इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा पानी डालकर भूनें।
पानी के बाद चीनी और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर चलाते हुए मिलाएं।
अच्छे से भूनने और मिक्स होने के बाद इसे कटोरी में निकालें।
दूसरे पैन में एक गिलास दूध और फिर इसमें स्वादानुसार चीनी और आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर मिलाएं।
3-4 मिनट पकने के बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर पानी में घोलकर डालें।
अब इसे तब तक पकाए जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
इसके बाद इसे चौड़े कटोरे में पलटें।
दूसरी तरफ तैयार किए गए सेवई मिक्चर से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
सभी लड्डू बन जाने पर कस्टर्ड घोल में एक-एक करके डालें।
फिर ऊपर से इसे सजाने के लिए कटे हुए पिस्ता और बादाम डालें।
10-20 मिनट में कस्टर्ड सेवई लड्डू बनकर तैयार है। अब इसे आप मेहमानों को सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।