हिंदू धर्म में कुछ पौधों का विशेष महत्व होता है और इनका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इन पौधों को घर में लगाने से हमेशा समृद्धि बनी रहती है।
यही नहीं वास्तु में भी पौधों को सही स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है। इन्हीं में से एक है अपराजिता का पौधा जिसे बहुत पवित्र माना जाता है और इसके लिए सही दिशा और स्थान का होना आवश्यक होता है।
इस पौधे को घर में लगाने से यह धन का कारक बनता है और इससे आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
अपराजिता का पौधा एक ऐसा पौधा है जो आपके घर के वास्तु दोष को दूर करने में मदद करता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया से जानें कि इस पौधे को वास्तु के अनुसार किस दिशा में लगाना ठीक है और वास्तु में इसका क्या महत्व बताया गया है।
अपराजिता का पौधा वास्तु में कई तरह से महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता है उसमें माता लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।
जैसा कि इस पौधे के नाम से स्पष्ट होता है कि यह विजय का प्रतीक है। वास्तु की मानें तो इस पौधे से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
यह बाधाओं और चुनौतियों पर विजय के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। चूंकि इस पौधे के फूलों का रंग नीला होता है इसलिए यह हमेशा शांतिपूर्ण वातावरण बनाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें: सोमवार के दिन इस 1 फूल से करें ये अचूक उपाय, भगवान शिव की होगी कृपा
अपराजिता एक ऐसा पौधा है जिसका फूल यदि भगवान शिव को अर्पित किया जाता है, तो यह आपके घर में हमेशा समृद्धि का कारक बन सकता है। इस पौधे को सोमवार के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाने की सलाह दी जाती है।
नीले रंग का फूल भगवान विष्णु को भी अत्यंत प्रिय होता है और इसे घर में किसी साफ स्थान पर लगाने की सलाह दी जाती है। साथ ही, वायु को शुद्ध करने के अपने विशेष गुणों की वजह से भी अपराजिता का पौधा घर में लगाने की सलाह दी जाती है।
यदि आप घर में अपराजिता का पौधा लगा रही हैं तो आपको इसे सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसे घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाती हैं तो आपके लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।
दरअसल पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशाएं हमेशा नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती हैं, इसलिए इस दिशा में यह पौधा लगाने से आपके घर में हमेशा नई चीजों का आरंभ होता रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: वास्तु टिप्स: घर की सुख शांति के लिए जरूर लगाएं अपराजिता का पौधा, जानें वास्तु के कुछ नियम
यदि आप घर की सुख समृद्धि बनाए रखना चाहती हैं और तिजोरी धन से भरी रखना चाहती हैं तो आपको ध्यान में रखना चाहिए कि इस पौधे के 5 फूल लें और इन्हें मंदिर में माता लक्ष्मी के चरणों में रख दें।
शुक्रवार के दिन ये उपाय आजमाएं और इन फूलों को अगले दिन पूजा स्थान से उठाकर अच्छी तरह से सुखा दें और एक लाल कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और हमेशा पैसों का आगमन बना रहता है।
यदि आप अपराजिता के पौधे के विशेष वास्तु उपाय आजमाती हैं तो ये आपके घर के लिए समृद्धि का सबसे बड़ा कारक बन सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik .com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।