वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज महत्वपूर्ण होती है। यही नहीं आपके घर के गार्डन में या फिर घर के भीतर लगे पौधों का भी वास्तु शास्त्र से सीधा संबंध है। ऐसा माना जाता है कि कुछ पौधों को घर में लगाने से और उनके अच्छी तरह से बढ़ने से घर में सुख शांति आती है साथ ही ये पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। यही नहीं इन पौधों के घर में धन लक्ष्मी का आगमन भी होता है। ऐसे ही पौधों में से एक है अपराजिता का पौधा।
जी हां, अपराजिता का पौधा घर की सुख समृद्धि के लिए लाभकारी है और ऐसा माना जाता है कि इस पौधे से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए। लेकिन इसे लगाते समय आपको वास्तु के अनुसार सही दिशा और दिन का चुनाव करना चाहिए जिससे किसी तरह का कोई संकट न आये। आइए ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी से जानें अपराजिता के पौधे से जुड़े कुछ वास्तु के नियम और इसे किस दिशा में लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता का पौधा घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। घर की उत्तर-पूर्व को ईशान कोण कहते हैं और ऐसा माना जाता है कि ये दिशा भगवान की दिशा होती है। वास्तव में इस दिशा में ईश्वर का निवास होता है। इसलिए घर की सुख समृद्धि के लिए इस पौधे को घर में इन्हीं दिशाओं में लगाना चाहिए। मुख्य रूप से ईशान कोण में लगा अपराजिता का पौधा आपके लिए और घर की सुख समृद्धि के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आप इस पौधे को मुख्य द्वार के दाहिनी ओर भी लगा सकती हैं या इसे गमले में लगाकर रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट टिप्स: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे
वैसे तो इस तरह के शुभ पौधे को किसी भी दिन घर में लगाया जा सकता है। लेकिन यदि आप इस पौधे को गुरुवार व शुक्रवार के दिन लगाते हैं तो ये आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होता है। गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है और शुक्रवार माता लक्ष्मी को समर्पित है इसलिए इन दोनों दिनों में यदि अपराजिता का पौधा लगाया जाता है तो आपके घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है और विष्णु जी की कृपा भी बनी रहती है। इन पौधों को दोनों में से किसी भी दिन शुभ चौघड़िया में लगाना चाहिए।
आरती दहिया जी बताती हैं कि यदि हम घर में अपराजिता का पौधा लगाते हैं तो इससे घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। मनमोहक अपराजिता की बेल चारों दिशाओं का ऊर्जा से मेल करती है और घर में अपार खुशियां लेकर आती है। यही नहीं इस पौधे को लगाने से धन के योग बनते हैं और माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर के चारों कोनों को ऊर्जावान बनाने के लिए गमलों में अपराजिता के पौधे को लगाकर रखा जा सकता है। वास्तु के हिसाब से घर के दक्षिण -पश्चिम कोने में अपराजिता का पौधा लगाने से घर के मुखिया को व्यर्थ की चिंताओं से मुक्ति मिलती है और उसके जीवन में आने वाली बाधाएं कम हो जाती हैं। अपराजिता का पौधा व्यर्थ के कलह कलेश से भी बचता है। इसलिए मानसिक शांति के लिए इसे घर में जरूर लगाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:घर की सुख समृद्धि के लिए घर में जरूर लगाएं आक का पौधा, जानें वास्तु से जुड़े इसके फायदे
ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में निकलने वाला फूल घर में आने वाली खुशियों का संकेत देता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में आसानी से फूल नहीं निकलता है। खासतौर पर जिस घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा होती है उसमें उसका फूल कभी नहीं निकलता है। लेकिन यदि इस पौधे की बेल में आसानी से फूल निकल आए तो यह आपके भाग्य को बदल देता है और घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।
इस प्रकार अपराजिता का पौधा आपके घर के लिए कई मायने में लाभकारी तो होता ही है , ये पौधा घर में खुशहाली भी लाता है और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।