अपराजिता के पौधे में लाने हैं सैकड़ों फूल? बस अपनाएं माली का बताया यह सीक्रेट

अपराजिता के पौधे में आने वाले नीले और सफेद फूल वाकई बहुत खूबसूरत लगते हैं। यह पौधा वास्तु के हिसाब से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। कई बार लोग इसे घर पर लगाते तो हैं, पर फूल नहीं खिलते। उसका कारण जान लीजिए। 

 
Aparajita flower plant and hacks

अपराजिता या Butterfly Pea flower का पौधा बहुत ही यूनिक होता है और इसे दवाओं के साथ-साथ वास्तु के टोटकों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अपराजिता भारतीय घरों में बहुत आसानी से उगाया जा सकता है। वैसे तो यह अलग-अलग रंगों में आता है, लेकिन नीले रंग का अपराजिता का पौधा बहुत ही खूबसूरत लगता है। इन दिनों बटरफ्लाई पी ग्रीन टी भी बहुत फेमस हो गई है और उसके कारण भी इस पौधे की मांग बढ़ गई है।

अपराजिता का पौधा लगाना तो आसान है, लेकिन इसकी मेंटेनेंस ऐसी करनी चाहिए जिससे इसमें बहुत से फूल आएं। कई बार इसे घर पर लगाने पर सिर्फ पत्तियां और बेल ही बढ़ती है, लेकिन फूल नहीं आते। ऐसा क्यों होता है और इसके लिए क्या करना चाहिए ये जानने के लिए हमने नोएडा सेक्टर 27 स्थित नर्सरी के माली कमलेश कुशवाहा से बात की। उनके मुताबिक अपराजिता का पौधा लगाना इतना भी मुश्किल नहीं है।

इस पौधे को विष्णु कांता भी कहा जाता है जिसे विष्णु भगवान को चढ़ाया जाता है और इसलिए घर पर इसे लगाना अच्छा साबित हो सकता है।

अपराजिता के पौधे में ज्यादा पानी ना डालें

अपराजिता और बोगनवेलिया जैसे बेल वाले पौधों के साथ एक ही दिक्कत होती है कि अगर आप इनमें ज्यादा पानी डालते हैं, तो पत्तियां बहुत अच्छी आती हैं, लेकिन फूलों की ग्रोथ कम हो जाती है। इसलिए आपको पौधे में ज्यादा फूल नहीं आते हैं। यह जरूरी है कि अपराजिता के पौधे की मिट्टी नम रहे, लेकिन इसे रोजाना पानी देने से बचें। हां, मिट्टी के पूरी तरह से सूखने का इंतजार भी ना करें।

butterfly pea flower plant

इसे जरूर पढ़ें- माली ने बता दिया गुलाब का सीक्रेट, एक ट्रिक से आएंगे ढेर सारे फूल

अपराजिता का पौधा लगाते समय गमले का ध्यान रखें

अपराजिता बेल वाला पौधा है यानी इसकी बेल के बढ़ने के साथ-साथ इसकी जड़ें भी बहुत ज्यादा बढ़ती हैं। ऐसे में आपको इसके लिए गहरा गमला लेना चाहिए। ऐसा ना करें कि अपराजिता के पौधे को कम डायामीटर और हाइट वाले गमले में लगा दिया। ऐसा करने पर यह कभी नहीं पनपेगा। साथ ही अपराजिता के पौधे के आस-पास आप कुछ लकड़ियों का सहारा दे दीजिए जिससे इसकी बेल आसानी से ऊपर चढ़ सके। इस पौधे को नीचे की तरफ ना बढ़ने दें।

यह पौधा गमले में और जमीन पर दोनों ही जगह बहुत सारे फूल दे सकता है। बस इसे घना बनाए रखने के लिए बहुत लंबा ना होने दें, बल्कि बीच-बीच में इसकी छंटाई भी करते रहें। छोटी-छोटी टहनियां जो लटकने लगती हैं उन्हें हटाते रहें। ध्यान रखें कि अगर इसमें बहुत ज्यादा फल आ रहे हैं, तो आप उन्हें भी काटने की कोशिश करें। अगर फल ज्यादा आते हैं, तो पौधा अपनी सारी एनर्जी फलों को लगाने के लिए ही देता है।

अगर आप अपराजिता का पौधे नर्सरी से ला रहे हैं, तो ठीक है। अगर बीज लगा रही हैं, तो इसे बहुत बरसात में ना उगाएं। जैसा कि पहले बताया गया है इस पौधे को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है।

aparajita flower plant taking care

अपराजिता के पौधे को हमेशा धूप में ही रखें

अपराजिता का पौधा हमेशा तेज धूप में खिलता है। इसे दिन भर की तेज धूप चाहिए होती है इसलिए आप इसे छांव में कभी ना रखें।

plant of aparajita

इसे जरूर पढ़ें- माली के बताए इन 4 टिप्स से फूलों से लद जाएगा आपका मोगरे का पौधा

अपराजिता के पौधे के लिए देसी फर्टिलाइजर

अगर आपको अपराजिता में बहुत सारे फूल चाहिए, तो फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है। आप बाजार में मिलने वाला मल्टी मिनरल फर्टिलाइजर भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप देसी तरीका अपना सकते हैं। आपको करना ये है कि बहुत छोटा फिटकरी का टुकड़ा लगभग 20 ग्राम, को एक ग्लास पानी में डुबोकर रख दें। अब पौधे की गुड़ाई कर लें और एक दिन का इंतजार करें जिससे पौधे की जड़ों में हवा लग जाए।

अब आप अगले दिन फिटकरी वाला पानी इसमें डालना है। आपको यह तरीका महीने या डेढ़ महीने में एक बार करना है। ध्यान रखें कि इसे भी तभी डालें जब मिट्टी थोड़ी सूखी हो। इससे अपराजिता में फूलों की ग्रोथ ज्यादा होगी।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik/ unsplash/ Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP