mahashivratri 2026 aparajita flower upay

Mahashivratri Aparajita Flower Upay: महाशिवरात्रि के दिन करें अपराजिता के फूल के ये उपाय, जल्द ही नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

महाशिवरात्रि के दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अपराजिता का फूल शिव पूजन में विशेष महत्व रखता है और इसे विजय व उन्नति का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर अपराजिता से जुड़े कुछ उपाय करने से करियर, धन और नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानें उन उपायों के बारे में।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 19:40 IST

महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है और इस दिन लोग शिव जी की पूजा पूरी श्रद्धा भाव से करते हैं। इस दिन भगवान शिव को उनकी पसंद की चीजें भी चढ़ाई जाती हैं इनमें से अपराजिता का फूल भी है। अपराजिता का फूल भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इसकी नीली या सफेद पंखुड़ियां आध्यात्मिक शक्ति का संकेत देती हैं। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन यदि आप इस फूल से जुड़े कुछ उपाय करें तो आपके जीवन में आने वाली समस्याएं कम हो सकती हैं। इन उपायों से करियर में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और नौकरी में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अपराजिता का फूल चढ़ाने के साथ कुछ आसान उपाय भी आजमाएंगी तो आपको इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें अपराजिता के फूल के कुछ आसान उपायों के बारे में।

महाशिवरात्रि पर धन लाभ के लिए अपराजिता फूल के उपाय

अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं और बिना वजह धन हानि होती रहती है तो आप महाशिवरात्रि के दिन शिवालय में जाकर 11 अपराजिता के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें और उनमें से एक फूल घर वापस ले आएं। इस फूल को अच्छी तरह से सुखा लें और घर की तिजोरी या अपनी पर्स में रखें। इससे आपकी तरफ धन आकर्षित होता है और पैसों की तंगी दूर होने लगती है। अपराजिता का फूल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और यदि आप ये शिवलिंग पर चढ़ाती हैं तो भगवान शिव की पूर्ण कृपा दृष्टि प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें- शादी में आ रही है रुकावट? महाशिवरात्रि पर मंदिर से जरूर लाएं ये चीजें, जल्दी रिश्ता हो सकता है पक्का

aprajita ke upay

महाशिवरात्रि पर नौकरी में प्रमोशन के लिए अपराजिता फूल के उपाय

अगर आपको मेहनत के बाद भी धन लाभ नहीं मिल पा रहा है और आप उसका कारण भी पता नहीं कर रही हैं तो महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता का फूल लेकर शिव जी को अर्पित करें और साथ में शिव पंचाक्षर स्रोत का पाठ करें। कम से कम 51 बार इस मंत्र का जाप करने के बाद अपराजिता का फूल उठाकर का फूल घर ले आएं और उसे अपने वर्कप्लेस पर रखें।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri Upay 2026: शमी की पत्तियों से महाशिवरात्रि के दिन करें ये 4 उपाय, धन लाभ के साथ बनेंगे जल्दी शादी के योग

जल्दी शादी के लिए अपराजिता फूल के उपाय

अगर आपकी शादी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है तो महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता के दो फूल लेकर एक पानी से भरे लोटे में रखें और इसके बाद उसी पानी को शिवलिंग पर अर्पित करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद उस अपराजिता के फूल को घर ले आएं और पैसों वाले स्थान पर रखें। इससे आपके जीवन में शुभता बनी रहती है।

aprajita upay

अपराजिता के फूल और अक्षत का उपाय

महाशिवरात्रि के दिन अपराजिता का फूल और थोड़े से चावल लेकर सफेद कपड़े में बांध लें। इसे पूजा के स्थान में 11 दिन तक रखें। 11वें दिन इस पोटली को बहते जल में प्रवाहित करें। इस उपाय से आपको परीक्षा में सफलता मिलने के साथ नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं। इस उपाय से आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और हर क्षेत्र में सफलता के योग भी बनेंगे।

 

अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन यहां बताए उपायों में से कोई भी उपाय आजमाएंगी तो आपको नौकरी में जल्द प्रमोशन मिलने के साथ धन लाभ के योग भी बनेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;