herzindagi
image

Pongal Rangoli Design 2026: चूड़ी और इयरबड से बनाएं पोंगल पर ये खास रंगोली, 20 मिनट में बनकर होगी तैयार

Pongal Festival Rangoli Designs: 14 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक चलने वाले पर्व पोंगल के मौके पर लोग अपने घर को फूल-पत्ती से सजाते और रंगोली बनाते हैं। अगर आप भी इस शुभ मौके पर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो नीचे देखें डिजाइन-
Editorial
Updated:- 2026-01-14, 12:52 IST

Pongal Easy Rangoli Designs: पोंगल का त्योहार खुशियों और समृद्धि का प्रतीक है, जिसमें घर के आंगन को सुंदर रंगोली से सजाना बेहद शुभ माना जाता है। इस खास मौके पर अगर आप कम समय में अच्छी और खूबसूरत डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो चूड़ी और इयरबड एक आसान तरीका है। रंगोली को बनाने का यह तरीका काम को आसान बनाता है बल्कि इससे डिजाइन में गजब की बारीकी आती है। आज यानी 14 जनवरी से 17 जनवरी तक चलने वाले इस पर्व के मौके पर अगर आप भी घर के द्वार और आंगन में रंगोली बनाना चाहती हैं, तो नीचे लेख में देखें रंगोली डिजाइन-

सूर्य-कलश रंगोली

pongal rangoli design

अगर आप घर के आंगन में रंगोली बनाना चाहती हैं, तो आप कलश गन्ना और पत्ती वाली डिजाइन बना सकती हैं। 

  • इस रंगोली को बनाने के लिए कलश की पहले चॉक की मदद से रॉ डिजाइन बना लें।
  • फिर कलश के नीचे पत्ती के आकार में फूल दें।
  • इसके बाद कलश के बगल में दोनों तरफ गन्ना बनाएं।
  • अब कलश के ऊपर इससे जोड़ते हुए बादल और सूरज बनाएं।
  • इसके बाद रंगोली को सफेद रंग से आउटलाइन करें और रंग भरें।
  • आखिर में रंगोली को और सुंदर दिखाने के लिए दो पत्ती के बीच में दो-दो पंखुडी बनाकर फूल का आकार दें।

सर्कल रंगोली डिजाइन

phool pongal rangoli

 अगर आप आसान और जल्दी बनने वाली रंगोली बनाना चाहती हैं, तो यह डिजाइन बना सकती हैं। नीचे देखें बनाने का तरीका-

  • इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सर्कल बना लें।
  • सर्कल के बीच में चॉक से कलश और किनारे पर फसल और गन्ने की आकृति बनाएं जैसा तस्वीर में दिख रहा है।
  • इसके बाद कलश के ऊपर सफेद रंग से मक्खन बनाएं।
  • फिर सर्कल के किनारे पर फूल बनाकर पूरा करें।
  • आखिर में रंगोली में रंग भरकर डिजाइन को पूरा करें।

कलरफुल गन्ना रंगोली डिजाइन

Pongal rangoli designs

पोंगल के मौके पर आप गन्ना रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इस रंगोली को आप घर के मुख्य द्वार और आंगन के बीच में बना सकती हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा सर्कल बनाएं।
  • इसके बाद इसके अंदर बीच में एक छोटा सा गोला बनाएं।
  • फिर सर्कल के नीचे बीच में दो कलश बना लें।
  • इसके बाद कलश के बगल में दो गन्ना और छोटे वाले सर्कल में सूरज बनाएं।
  • आखिर में रंगोली को और सुंदर बनाने के लिए खाली जगहों पर डिजाइन बनाएं।

डॉट पोंगल रंगोली डिजाइन 

pongal rangoli designs make in 10 minute

आंगन और घर के द्वारा पर डॉट रंगोली बना सकती हैं। हालांकि इस रंगोली को बनाने में आपको 1-2 घंटे का समय लगेगा। नीचे देखें इसे बनाने का आसान तरीका-

  • इस रंगोली को बनाने के लिए बड़ी थाली या थाल की मदद से गोल आकार बनाएं।
  • इसके बाद किनारे पर डॉट-डॉट रखते हुए 3 सर्कल और बनाएं।
  • फिर किनारे पर चूड़ी रखकर छोटे-छोटे गोल बनाएं।
  • इसके बाद डॉट-डॉट रखकर इयरबड से अंदर की ओर खींचते हुए फूल का आकर दें।
  • आखिर में डिजाइन रंग भरें और गोला के नीचे कलश का आकार, केला का पत्ता और गन्ना बनाकर पूरा करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Instagram

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।