image

Surya Uttarayan 2026: मकर संक्रांति से हो रहे हैं सूर्यदेव उत्तरायण, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकता है बड़ा बदलाव

मकर संक्रांति का पर्व सूर्यदेव के उत्तरायण होने का प्रतीक माना जाता है, इसे हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ समय कहा गया है। वर्ष 2026 में मकर संक्रांति के साथ षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। आइए जानें सूर्य के उत्तरायण का किन राशियों पर अत्यंत शुभ प्रभाव हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 20:47 IST

मकर संक्रांति का त्योहार सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन ही सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य की स्थिति भी उत्तरायण होती है। इस साल 2026 में मकर संक्रांति षटतिला एकादशी का एक शुभ संयोग लेकर आ रही है, जिसकी वजह से इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य के उत्तरायण होने पर किया गया दान, जप और तप अत्यंत फलदायी होता है और इससे पापों से मुक्ति भी मिलती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें सूर्य कब उत्तरायण हो रहे हैं और इसका राशियों पर क्या प्रभाव हो सकता है।

सूर्य उत्तरायण का मतलब क्या होता है?

हिंदू पंचांग के अनुसार जब सूर्य मकर राशि से मिथुन राशि तक भ्रमण करता है, तो इस अंतराल को उत्तरायण कहा जाता है। सूर्य के उत्तरायण की यह अवधि लगभग 6 महीने की होती है। इसके विपरीत जब सूर्य कर्क राशि से धनु राशि तक भ्रमण करते हैं तब इस समय को दक्षिणायन कहा जाता है। सूर्य जब धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति मनाई जाती है और यह सूर्य के उत्तरायण की अवधि मानी जाती है।

surya uttarayan date

इस साल सूर्य उत्तरायण कब हो रहे हैं?

अगर हम सूर्य के उत्तरायण होने की बात करें तो इस साल सूर्य 14 जनवरी, गुरुवार की रात को 09 बजकर 01 मिनट पर उत्तरायण होने जा रहे हैं और इसी समय सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी वजह से इस साल मकर संक्रांति का पर्व उदया तिथि के अनुसार 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? खिचड़ी खाने का महत्व और सूर्य देव के उत्तरायण होने का रहस्य

सूर्य के उत्तरायण का राशियों पर असर

सूर्य के उत्तरायण होने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं और उन राशियों को धन लाभ हो सकता है। यही नहीं इन राशियों को नौकरी में प्रमोशन के साथ व्यापार में भी लाभ हो सकते हैं।

मेष राशि पर सूर्य के उत्तरायण का प्रभाव

सूर्य के उत्तरायण का मेष राशि के जीवन में बहुत सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इस दौरान मेष राशि को करियर में सफलता मिल सकती है और आपके रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

सिंह राशि पर सूर्य के उत्तरायण का प्रभाव

सिंह राशि के जीवन में सूर्य के उत्तरायण का बहुत सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। इस दौरान आपको शत्रुओं पर विजय, धन और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन सकते हैं।

sun uttarayan effect

वृश्चिक राशि पर सूर्य के उत्तरायण का प्रभाव

वृश्चिक राशि के जीवन में सूर्य के उत्तरायण का विशेष प्रभाव हो सकता है। इस दौरान आपको नई नौकरी मिल सकती है या मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आपके लिए इस अवधि में नए कार्य की शुरुआत और स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti Arghya Mantra 2026: मकर संक्रांति पर सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इन मंत्रो का जाप, बन सकते हैं धन लाभ के योग

मीन राशि पर सूर्य के उत्तरायण का प्रभाव

सूर्य के उत्तरायण होते ही मकर संक्रांति के बाद से ही मीन राशि के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपको सूर्य का उत्तरायण होना विशेष लाभ दे सकता है।

सूर्य के उत्तरायण होने का कुछ विशेष राशियों पर शुभ प्रभाव होने के योग हैं। अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो आपका अच्छा समय जल्द ही शुरू होने वाला है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;