समुद्र शास्त्र में शरीर में मौजूद तिलों का महत्व बताया गया है। शरीर के अलग-अलग भाग पर तिलों के होने का अर्थ और फल दोनों ही अलग होते हैं। मगर ऐसा माना गया है कि व्यक्ति की हथेली उसकी किस्मत, जीवन के राज और उसके व्यक्तित्व का आइना होती है। इसलिए हथेली की लकीरों, विशेष चिन्हों और तिलों को भी ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।
इस विषय में भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा शास्त्री विनोद सोनी पोद्दार बताते हैं, 'हाथ पर मौजूद तिलों से आपको शुभ और अशुभ दोनों फल प्राप्त हो सकते हैं।' तो चलिए आज हम पंडित जी से जानेंगे कि हथेली पर मौजूद तिलों का महत्व और फल क्या होता है-
बुध पर्वत पर तिल
हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। यह पर्वत धन, ऐश्वर्य और वैभव के बारे में बताता है।
तिल का फल-जिस व्यक्ति के बुध पर्वत पर तिल होता है, उसे धन की कमी कभी नहीं होती है। मगर ऐसे लोगों पर भरोसा करना घातक हो सकता है। यदि किसी व्यापारी की हथेली में ऐसा तिल है तो उसे जीवन में कभी न कभी व्यापार में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Expert Tips: जिनकी आंखों पर होता है तिल उनका ऐसा होता है व्यक्तित्व
गुरु पर्वत पर तिल
गुरु पर्वत तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) के नीचे होता है। पंडित जी के अनुसार इस पर्वत से व्यक्ति की महत्वाकांक्षा, नेतृत्व क्षमता और भाग्य से जुड़ी बातें पता चलती हैं।
तिल का फल- गुरु पर्वत पर यदि तिल है तो व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। मगर जीवन में कभी न कभी उसके मान-सम्मान को हानि भी पहुंच सकती है। ऐसे लोगों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में समस्या भी आती है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Expert Tips: जिनके होंठों पर होता है तिल उनका ऐसा होता है व्यक्तित्व
सूर्य पर्वत पर तिल
सूर्य पर्वत हथेली में अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के नीचे होता है। इस पर्वत से व्यक्ति की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है। खासतौर पर इस पर्वत से व्यक्ति की नौकरी और सामाजिक प्रसिद्धि के बारे में पता चलता है।(हथेली पर सूर्य रेखा के फल)
तिल का फल- अगर तिल अनामिका उंगली पर है तो ऐसे व्यक्ति को नौकरी से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे व्यक्ति चार लोगों के बीच कुछ बोलने में भी हिचकिचाते हैं। समाज में ऐसे लोगों की छवि भी खराब हो सकती है।
राहु पर्वत पर तिल
हथेली पर राहु पर्वत बीचों बीच होता है। यह मस्तिष्क रेखा के नीचे होता है और भाग्य रेखा इसी पर्वत से होकर शनि पर्वत तक जाती है।
तिल का फल- राहु पर्वत पर तिल होना बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर तिल हथेली के एकदम बीचों बीच होता है तो व्यक्ति को जीवन में अचानक ही बड़ी सफलता मिलती है। ऐसे लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ता है और जिस भी क्षेत्र में यह काम करते हैं, वहां इनकी पोजीशन बहुत ही अच्छी होती है।
चंद्र पर्वत पर तिल
हथेली में चंद्र पर्वत शुक्र पर्वत के विपरीत होता है। यह पर्वत व्यक्ति की हेल्थ और मानसिकता के बारे में बताता है।
तिल का फल- अगर आपकी हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल है तो आपको डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुक्र पर्वत पर तिल
शुक्र पर्वत अंगूठे के निचले हिस्से पर होता है और जीवन रेखा से घिरा होता है। यह पर्वत आपकी शादी और प्रेम संबंधों के बारे में बताता है।
तिल का फल- अगर शुक्र पर्वत पर तिल है तो व्यक्ति बहुत अधिक खर्चीला होता है, मगर उसे धन की कमी कभी नहीं होती है। वहीं प्रेम संबंधों में ऐसे लोगों को धोखा मिल सकता है। जिन लोगों की हथेली पर शुक्र पर्वत पर तिल होता है, उन पर भरोसा करना घातक हो सकता है।
हथेली पर मौजूद अन्य तिल और उनके फल
- विवाह रेखा पर तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर यह तिल विवाह रेखा के नीचे है तो आपको अपने पार्टनर से खुल कर बात करने में दिक्कत होगी और यदि यह तिल विवाह रेखा के टॉप पर है तो आपके जीवनसाथी की सेहत के लिए यह अच्छा नहीं है।
- हृदय रेखा (हथेली पर हृदय रेखा के फल) पर तिल का मतलब है कि आपको हृदय से संबंधि कोई दिक्कत हो सकती है।
- मस्तिष्क रेखा पर तिल होने से व्यक्ति को कोई मानसिक रोग हो सकता है।
- जीवन रेखा पर तिल होने से व्यक्ति को जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है।
- मध्यमा उंगली पर तिल सुख-संपत्ति देने वाला होता है।
- बाईं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति पैसे तो खूब कमाता है, मगर खर्चीला भी होता है।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी। यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों