ज्योतिष के अनुसार में शरीर पर मौजूद तिल एक मामूली निशान नहीं होता है, बल्कि यह व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य से गहरा संबंध भी रखता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर पर तिल का स्थान व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख और समृद्धि का आईना होता है। मुख्य रूप से महिलाओं के शरीर पर मौजूद कुछ तिल न केवल उनके लिए, बल्कि उनके जीवनसाथी के लिए भी शुभ और भाग्यशाली माने जाते हैं। ज्योतिष एक्सपर्ट बताते हैं कि महिलाओं के शरीर के तीन हिस्सों में मौजूद तिल भाग्यशाली माने जाते हैं और ये जीवन में खुशहाली का संकेत भी देते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानते हैं महिलाओं के शरीर के उन तीन खास स्थानों के बारे में, जहां तिल होना बेहद शुभ माना गया है।
अगर किसी महिला की हथेली के बीचो-बीच तिल हो, तो यह न सिर्फ उसके लिए बल्कि उसके पूरे परिवार के लिए शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ऐसा तिल महिला को बहुत आकर्षक और भाग्यशाली बनाता है। यही नहीं इन महिलाओं के पति का भाग्य भी इनकी अच्छी किस्मत की वजह से चमक सकता है।
ऐसे तिल वाली महिलाएं स्वभाव से मेहनती, कुशल और परिवार की तरक्की में योगदान देने वाली होती हैं। ऐसी महिलाओं के पति के लिए यह तिल बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसी पत्नी के भाग्य का असर पति के करियर और कारोबार पर सीधे रूप में पड़ता है। इन महिलाओं के पति को हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: हथेली पर मौजूद तिल के अच्छे और बुरे फल जानें
View this post on Instagram
जब महिलाओं की गर्दन के बीच में तिल होता है तो वो भी पति के लिए बहुत शुभ माना जाता है। यह तिल न केवल स्त्री के लिए शुभ माना जाता है बल्कि उनके पति की समृद्धि के लिए भी शुभ माना जाता है। ऐसी महिलाएं ज्यादा बुद्धिमान, जिम्मेदार और समझदार मानी जाती हैं, जो परिवार के हर सदस्य को जोड़कर रखने का सामर्थ्य रखती हैं। पति के लिए यह तिल उन्नति और सम्मान का प्रतीक होता है और ऐसे पतियों को जीवन में खुशहाली मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें: पैरों में मौजूद तिल बना सकते हैं आपको सौभाग्यशाली
महिलाओं के पैर के तलवे के बीचों-बीच तिल होना भी बेहद शुभ माना जाता है। समुद्र शास्त्र के अनुसार पैर के तलवे में तिल वाली महिलाएं भाग्यशाली होती हैं और उनका जीवन हमेशा ऐश्वर्य से भरा रहता है।
यही नहीं ऐसी महिलाएं हमेशा यात्रा करती हैं और ये उनके पति की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इन्हें यात्रा करने का अवसर अधिक मिलता है और विदेश यात्रा का भी योग बनता है। पत्नी के तलवे के बीच में तिल होना पति के लिए सौभाग्य का संकेत हो सकता है।
अगर आपके शरीर में भी इन जगहों में से किसी भी जगह पर तिल है तो आप भी अपने पति के जीवन में सौभाग्य ला सकती हैं और उनके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: shutterstock. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।