herzindagi
nominated Sudha Murthy Rajya Sabha

Sudha Murthy Nominated For Rajya Sabha: महिला दिवस पर सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए की गईं मनोनीत, पीएम मोदी ने कही ये बात

लेखिका सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति देश की 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 19:01 IST

Sudha Murthy Nominated For Rajya Sabha: सामाजिक कार्यों के लिए पद्म भूषण पुरस्कार पाने के एक साल बाद सुधा मूर्ति का राज्यसभा नामांकन हुआ है। पीएम मोदी ने इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति की पत्नी और सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने का एक्स पर एलान किया है।

लेखिका सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। मूर्ति को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्यसभा में उनकी उपस्थिति देश की 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, क्योंकि यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  एक्स पर एलान किया है कि मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति का नामांकन किया है। राज्यसभा में सामाजिक कार्य, परोपकारी और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में माहिर सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।

वहीं, राज्यसभा  के सदस्य के तौर पर मनोनीत होने पर इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने कहा, "मुझे देखना होगा कि चीजें क्या हैं... मैं क्या कर सकती हूं। यह मेरे लिए एक नया क्षेत्र है। इसलिए, मुझे पहले बैठकर अध्ययन करना होगा और फिर मैं इसे कर पाऊंगर। उन्होंने कहा कि वह घोषणा से सुखद रूप से आश्चर्यचकित थीं।

इसे भी पढ़ें: संघर्षों को पीछे छोड़ हासिल किया बड़ा मुकाम, पद्म भूषण से सम्मानित सुधा मूर्ति की कहानी

What is an interesting fact about Sudha Murthy

कौन हैं सुधा मूर्ति

भारत के राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए 12 सदस्यों को संसद के उच्च सदन में नामांकित करते हैं। मूर्ति के पति नारायण मूर्ति आईटी दिग्गज इंफोसिस के संस्थापक हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उनके दामाद हैं। उन्हें पिछले साल सामाजिक कार्यों के लिए पद्म भूषण, भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार और 2006 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। सुधा मूर्ति एक प्रमुख भारतीय लेखिका, साहित्यकार, फिलांथ्रोपिस्ट, और अध्यात्मिक व्यक्ति हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें कहानियां, कथाएं, और उपन्यास शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Padma Awards: सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पद्म भूषण से सम्मानित

अपनी सादगी और स्पष्टवादिता के लिए जानी जाने वाली सुश्री मूर्ति ने टेल्को, जो अब टाटा मोटर्स है। इसमें एक इंजीनियर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। सुधा मूर्ति वर्तमान में इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। वह अंग्रेजी और कन्नड़ की एक प्रखर लेखिका हैं और उनकी पुस्तकों का सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।