मक्खियां घर से भगाने के लिए ट्राई करें नमक और पानी का यह वायरल हैक, मिनटों में हो जाएंगी छूमंतर

Makkhi kaise bhagaye: क्या गर्मियां शुरू होते ही आपके घर में भी मक्खियों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है? अगर ऐसा है तो आज हम आपको एक आसान-सा हैक बताने जा रहे हैं। इसकी  मदद से आपके घर में एक भी मक्खी नजर नहीं आएगी।
home remedies for flies

How to get rid of flies: गर्मी और बारिश के मौसम में अक्सर मक्खियों का तांडव देखने को मिलता है। यह न केवल हमें परेशान करती हैं, बल्कि घर में घुसकर हमारे खाने-पीने की चीजों को भी दूषित करके जाती हैं। इससे कई प्रकार की बीमारियां होने का भी खतरा रहता है। मक्खियों के डर की वजह से आप कोई भी चीज किचन में खुली नहीं छोड़ सकते हैं। अन्यथा यह उसपर बैठकर अपने बैक्टीरिया वहां छोड़ जाती हैं। बाजारों में भी अपने खुले में बिकने वाली खाने-पीने की चीजों पर मक्खियां मंडराते जरूर देखी होंगी। ऐसे में उस चीज को खाने का भी मन नहीं करता है। इसके चलते हम अक्सर तरह-तरह के उपाय खोजते रहते हैं, लेकिन उसके बावजूद सारे उपाय कभी-कभी बेअसर हो जाते हैं।

यदि आपके घर में भी गर्मियों में मक्खियों ने डेरा डाल लिया है और आप सारे उपाय करके परेशान हो चुकी हैं, तो आज हम आपके एक असरकारी उपाय बताने जा रहे हैं। यह वायरल हैक करने के लिए आपको न ही मेहनत करनी पड़ेगी और न पैसे खर्च करने की जरूरत होगी। इस सरल ट्रिक के जरिए आप अपने घर को मक्खियों से प्रोटेक्ट कर पाएंगी। इस उपाय को करते ही मक्खियां तुरंत बाहर का रास्ता खोजने लगेंगी। आइए जल्दी से जान लेते हैं यह हैक।

इस हैक से भागेंगी मक्खियां

flies at home

  • सेंधा नमक- 1 चम्मच
  • पानी- आधा बाल्टी
  • सिरका- 1 चम्मच

ये भी पढ़ें: Kitchen Cleaning Tips: किचन में दिखने लगी हैं छोटी-छोटी मक्खियां? इन तरीकों से करें सफाया

उपयोग करने का तरीका

bucket

हर किसी के घर में रोज सुबह पूरे घर में पोंछा जरूर लगता होगा। ऐसे में आप पोछे के पानी वाली बाल्टी में सेंधा नमक और सफेद सिरका डाल दें। ऐसा करने से मक्खियां आपके घर के अंदर आएंगी ही नहीं।

salt water

आप चाहे तो सेंधा नमकव्हाइट विनेगर को एक स्प्रे बोतल में भरें। इसको आप अपने किचन कीस्लैब, टेबल और जहां ज्यादा मक्खियां आती हों वहां छिड़क दें। ऐसा करने से मक्खियां भटकेंगी नहीं।

ये भी पढ़ें:प्रसाद वाली जगह पर आ रही हैं चींटी और मक्खियां, पानी और आटे से जुड़ा यह देसी जुगाड़ आएगा काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP