herzindagi
flies buzz around food

किस तरह के खाने पर सबसे ज्यादा भिनभिनाती हैं मक्खियां? जानें कारण

क्या कभी आपने सोचा है कि खाने के आसपास मक्खियां क्यों भिनभिनाती हैं? आखिर क्या चीज मक्खियों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं? अगर नहीं, तो यहां दिए गए लेख के माध्यम से जानेंगे इनका जवाब... 
Editorial
Updated:- 2025-08-25, 16:23 IST

अक्सर आपने देखा होगा कि जैसे ही हम खाना मेज पर रखते हैं तो उसके आसपास मक्खियां आना शुरू हो जाती हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। आखिर खाने के आसपास क्यों मक्खियां आती हैं? मक्खियां खाने को दूषित कर सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित भी करती हैं। ऐसे में पता होना चाहिए कि खाने के आसपास मक्खियां क्यों भिनभिनाती हैं। यहां दिए गए लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि खाने के आसपास मक्खियां क्यों भिनभिनाती हैं। पढ़ते हैं आगे... 

खाने के आसपास क्यों भिनभिनाती हैं मक्खियां?

  • मक्खियों में गंध इंद्रियां होती हैं, जो उन्हें मीठी और ताजी गंध की ओर लेकर जाती हैं। वहीं, उनकी सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है, जिससे वे फल, फूल और अन्य मीठी चीजों को आसानी से ढूंढ लेती हैं।

food

  • खाने में रासायनिक संकेत जैसे- शुगर, प्रोटीन और अम्ल आदि पाए जाते हैं जो मक्खियों की गंध इंद्रियों को बढ़ाकर उन्हें खाने की तरफ लेकर जाते हैं। यही कारण है कि मक्खियां फल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों के आसपास भिनभिनाती हैं।
  • मक्खियों की नजरें उनके लिए खाने का पता लगाने में खास भूमिका निभाती हैं। बता दें कि इनकी बड़ी आंखें रंग, आकार और गति को पहचान लेती हैं, जिससे वे आसानी से खाने की ओर चले जाते हैं।
  • मक्खियों को तापमान में बदलाव का पता लग जाता है। ऐसे में ये उन्हें खाने की ओर आकर्षित करता है। क्योंकि खाने से निकलने वाली भाप वहां के वातावरण को गर्म कर देती हैं। ऐसे में वहा मक्खियां आ जाती हैं।

ये भी पढ़ें - बारिश में हर चीज पर भिनभिनाने लगी हैं मक्खियां? इन 5 देसी तरीकों से पाएं छुटकारा...नहीं खर्च होगा 1 भी रुपया

मक्खियों के खाने पर भिनभिनाने के नुकसान

घरेलू मक्खियां खाने को दूषित करती हैं, जिससे व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे मे मक्खियों को तुरंत भगाना चाहिए। इससे अलग मक्खियों के खाने पर भिनभिनाने से कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं।

food tips (2)

वे खाने में बैक्टीरिया और कीटाणु छोड़ देती हैं, जिससे बीमारियां हो सकती हैं। इससे खाने की गुणवत्ता भी खराब होती है।

इसे भी पढ़ें - कॉकरोच, चींटी और मक्खी सब के लिए काल है घर पर बना यह 1 घोल...सस्ते में हो जाएगा कीड़ों का खात्मा

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।