गर्मियों में इन कारणों से होती है फूड पॉइजनिंग, ऐसे करें बचाव

गर्मियों में अक्सर फूड पॉइजनिंग हो जाता है।हालांकि आप इन टिप्स को फॉलो करके खुद को इस समस्या से बचा सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-04-29, 16:36 IST
food poisoning in summer

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है। वैसे तो दूषित भोजन खाने से ही यह समस्या होती है लेकिन इसके पीछे और भी कारण होते हैं। फूड पॉइजनिंग के कारण पेट में दर्द, डायरिया, उल्टी, मरोड़, सिरदर्द, थकान, डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं फूड पॉइजनिंग के कारण और इससे बचाव के उपाय क्या हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जानकारी दे रही हैं।

फूड पॉइजनिंग के कारण और बचाव के उपाय

abdominal pain

  • फूड पॉइजनिंग से बचने का पहला कदम यह है कि खाने से पहले अपने भोजन को अच्छी तरह से धो लें। हो सके तो आप फूड सैनिटाइजर का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • बचे हुए खाने को ठंडी जगह पर या फ्रिज में रखें,भोजन को ठंडी जगह पर रखने से भोजन में रोगजनकों का पनपना रुक जाता है।
  • सबसे ज्यादा हमें इंफेक्शन हमारे हाथों के जरिए होता है। हाथों के माध्य से हमारे शरीर में रोगजनक प्रवेश करते हैं। अपने चेहरे को छूने से बचें और नियमित रूप से हाथ धोएं। इससे संक्रमण या बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है।
  • स्ट्रीट फूड भले ही देखने में काफी यम लगता है लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। ये फूड्स खुले होते हैं इसपर मच्छर मक्खियां बैठने से बैक्टीरिया पनपता है और सीधे यह हमारे पेट में जाता है।

यह भी पढ़ें-हर सुबह होता है एंग्जायटी अटैक, एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आएंगे आपके काम

nausea

  • अगर आप कच्चा या अधपका खाना खाते हैं तो आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है। जब भी कभी नॉनवेज बनाएं, उसे अच्छी तरह से कुक जरूर करें।
  • फ्रिज मे रखे कच्चे मांस को पके हुए भोजन से दूर करें,ऐसा न करने पर बैक्टीरिया भोजन को प्रभावित कर सकता है।
  • आपको किचन साफ करना उतना ही जरूरी होता है जितना आपको खाना पकाने से पहले हाथ धोना जरूरी होता है। हर रोज किचन की सफाई जरूर करें। गिरा पड़ा भोजन ताजा भोजन के पास रोगजनकों को आकर्षित कर सकती है और इस कारण आप बीमार हो सकते हैं। जब कभी भी खाना बनाने के लिए बर्तन का इस्तेमाल करें इससे पहले पानी से साफ जरूर करें।

यह भी पढ़ें-बढ़ती गर्मी से बेहोश हो रहे हैं लोग, जानें इसकी वजह और बचाव के उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP