herzindagi
image

Kitchen Cleaning Tips: किचन में दिखने लगी हैं छोटी-छोटी मक्खियां? इन तरीकों से करें सफाया

किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, लेकिन अगर वहां छोटी-छोटी मक्खियां मंडराने लगें, तो यह गंदगी का संकेत देता है। किचन की सफाई के लिए और मक्खियों को भगाने के लिए हमारे बताए नुस्खे आजमाना न भूलें।
Editorial
Updated:- 2025-02-14, 15:40 IST

किचन घर का दिल होता है, जहां सेहतमंद और स्वादिष्ट भोजन तैयार किया जाता है। लेकिन अगर यहां छोटी-छोटी मक्खियां मंडराने लगें, तो यह न केवल आपको खाना बनाते हुए परेशान करेगा, खाने के ऊपर भिनभिनाने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती हैं। ये मक्खियां खासतौर पर गर्मी और बरसात के मौसम में तेजी से बढ़ती हैं और गंदगी, नमी या खुले खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित होती हैं।

मक्खियों की मौजूदगी किचन की साफ-सफाई पर भी सवाल खड़ा करती है, क्योंकि वे बैक्टीरिया और बीमारियों को फैलाने का काम करती हैं। आमतौर पर इनसे छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त स्प्रे या कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित विकल्प नहीं हैं। यदि आप नैचुरल और प्रभावी उपायों की तलाश में हैं, तो इन घरेलू तरीकों को आजमा सकते हैं, जो बिना किसी झंझट के मक्खियों को किचन से दूर रखने में मदद करेंगे।

1. एप्पल साइडर विनेगर और डिश सोप ट्रैप

use apple cidar vinegar to get rid of flies

अगर आपके किचन में फ्रूट फ्लाइज तेजी से बढ़ रही हैं, तो यह तरीका बेहद असरदार साबित होगा। इन मक्खियों को मीठी गंध और गली-सड़ी चीजें आकर्षित करती हैं, इसलिए उन्हें फंसाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर और डिश सोप ट्रैप का उपयोग किया जा सकता है।

  • एक कटोरी में एप्पल साइडर विनेगर लें।
  • इसमें कुछ बूंदें डिश सोप मिलाएं।
  • इस मिश्रण को मक्खियों के आने-जाने वाली जगह पर रखें।
  • विनेगर की खुशबू मक्खियों को आकर्षित करेगी और डिश सोप उन्हें फंसा लेगा।

इसे भी पढ़ें: किचन में आ रही है मक्खियां तो इन घरेलू नुस्खे से करें इनका सफाया

2. नींबू और लौंग का उपाय

नींबू और लौंग का मिश्रण एक बेहतरीन प्राकृतिक रिपेलेंट की तरह काम करता है और बिना किसी केमिकल के मक्खियों को किचन से दूर भगाने में मदद करता है। यह तरीका न सिर्फ असरदार है, बल्कि किचन में एक ताजगी भरी खुशबू भी बनाए रखता है।

  • एक ताजा नींबू लें और उसे आधा काट लें।
  • कटे हुए हिस्से में लौंग गाड़ दें।
  • इसे किचन के कोनों या मक्खियों की मौजूदगी वाले स्थान पर रखें।
  • नींबू और लौंग की गंध मक्खियों को दूर रखती है और आपकी किचन ताजा भी महसूस होती है।

3. बेसिल और पुदीने का पौधा लगाएं

use herbs to get rid of flies

कुछ पौधों की खुशबू मक्खियों को पसंद नहीं होती, जिससे वे किचन से दूर रहती हैं।

  • बेसिल और पुदीना का इस्तेमाल मक्खियों को भगाने के लिए किया जा सकता है। इन हर्ब्स के छोटे गमले किचन की खिड़कियों या दरवाजों के पास रखें।
  • इनकी तेज खुशबू मक्खियों को किचन में घुसने से रोकेगी।
  • साथ ही, यह आपके किचन को एक नेचुरल फ्रेशनेस भी देगा।

4. सफाई में बेकिंग सोडा और नींबू का करें इस्तेमाल

मक्खियां गंदगी और नमी वाली जगहों पर ज्यादा पनपती हैं, इसलिए किचन की सफाई बहुत जरूरी होती है।

  • सिंक, काउंटर और डस्टबिन के आसपास बेकिंग सोडा छिड़कें और उस पर नींबू का रस डालें।
  • इससे न सिर्फ मक्खियों का आना कम होगा बल्कि यह बैक्टीरिया को भी मारता है।
  • यह मिश्रण फर्श और टाइल्स की सफाई के लिए भी बेहतरीन है।

5. लहसुन और काली मिर्च का नेचुरल स्प्रे बनाएं

use garlic and pepper spray in kitchen

अगर आप केमिकल युक्त स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो यह नेचुरल तरीका अपनाएं।

  • 2-3 लहसुन की कलियां और 1 चम्मच काली मिर्च को पीस लें।
  • इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बॉटल में भर लें।
  • इस मिश्रण को किचन के दरवाजों, खिड़कियों और कोनों पर स्प्रे करें।
  • इसकी गंध मक्खियों को किचन में आने से रोकेगी।

इसे भी पढ़ें: फल काटते ही मंडराने लगते हैं भुनगे, इन असरदार ट्रिक्स से मिनटों में पाएं छुटकारा

6. घर में बना नेचुरल सिट्रस क्लीनर

नींबू और संतरे के छिलके मक्खियों को भगाने के लिए एक बेहतरीन नेचुरल रिपेलेंट साबित हो सकते हैं। इन फलों के छिलकों में मौजूद सिट्रस ऑयल की तेज खुशबू मक्खियों को पसंद नहीं आती, जिससे वे किचन से दूर भागती हैं।

  • संतरे और नींबू के छिलकों को एक जार में डालकर उसमें सफेद सिरका डालें।
  • इस मिश्रण को एक हफ्ते के लिए छोड़ दें और फिर छानकर स्प्रे बॉटल में भर लें।
  • इसे किचन की सफाई के लिए इस्तेमाल करें।

इसके अलावा ध्यान रखें कि किचन ड्राई और साफ रहे। अगर आप डस्टबिन को खाली नहीं रखते हैं, तो भी मच्छर-मक्खी भिनभिना सकते हैं। सिंक की रोजाना सफाई करें।

इन तरीकों को अपनाकर आप मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं आर अपने किचन को साफ-सुथरा रखने में सफल हो सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।