herzindagi
rabindranath tagore wrote national anthem for which countries

भारत के अलावा रवींद्रनाथ टैगोर ने इन देशों के लिए भी लिखा था राष्ट्रगान

रवींद्रनाथ टैगोर ने केवल 8 साल की उम्र में टैगोर ने अपनी पहली कविता लिख डाली थी। रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत के साथ-साथ कई और देशों का राष्ट्रगान लिखा था। चलिए आपको इन देशों के बारे में बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-08-14, 15:24 IST

रवींद्रनाथ टैगोर को भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता और संगीत-साहित्यिक सम्राट कहा जाता है। रवींद्रनाथ टैगोर अपनी रचनाओं, गीतों और विचारों के लिए जाने जाते हैं। रवींद्रनाथ टैगोर का केवल भारत ही नहीं, दो और पड़ोसी देशों के राष्ट्रगान में योगदान है। चलिए बताते हैं कि वह कौन से देश हैं। 

रवींद्रनाथ टैगोर ने इन देशों के लिए भी लिखा था राष्ट्रगान

for which countries rabindranath tagore wrote national anthem

रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत के साथ-साथ कई और देशों का राष्ट्रगान लिखा था। भारत के अलावा उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए भी राष्ट्रगान लिखा था। इन गान को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि वहां के देशों ने इसे अपना राष्ट्रगान बना लिया था।(राष्ट्रगान कब-कब गाया जाता है? जानें इससे जुड़े कुछ जरूरी नियम)

भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' और बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'आमार सोनार बांग्ला' टैगोर ने लिखी थी। वहीं बात अगर श्रीलंका की करें तो वहां के राष्ट्रगान 'श्रीलंका मथा' का एक हिस्सा भी टैगोर की कविता से लिया गया है। 'श्रीलंका मथा' लिखने वाले आनंद समरकून शांति निकेतन में रवींद्रनाथ टैगोर के पास ही रहे थे। 

इसे भी पढ़ें-दृढ़ता और साहस का परिचय देते हैं रबीन्द्रनाथ टैगोर के महिला किरदार

भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' है बेहद खास

भारत के राष्ट्रगान की पंक्तियां रवींद्रनाथ टैगोर के गीत 'भारतो भाग्यो बिधाता' से ली गई हैं। राष्ट्रगान 52 सेकंड का होता है। जब राष्ट्रगान गाया या बजाया जाता है तो श्रोताओं को सावधान की मुद्रा में खड़े होना बेहद जरूरी होता है।(कैसे 'जन गण मन' बना भारत का राष्ट्रगान)

कुछ अवसरों पर राष्ट्रगान संक्षिप्त रूप में भी गाया जाता है। इसमें प्रथम और अंतिम पंक्तियां ही बोलते हैं। इसमें लगभग 20 सेकंड का समय लगता है।

इसे भी पढ़ें-रवींद्रनाथ टैगोर की कहानियों और कविताओं में नारी का वर्णन

पहली बार किसने किया था राष्ट्रगान का हिंदी में अनुवाद?

हिंदी भाषा में इसका पहली बार अनुवाद आबिद अली ने 1911 में किया जिसे बाद में 24 जनवरी, 1950 को औपचारिक रूप से भारत का राष्ट्रगान अंगीकृत किया गया। राष्ट्रगान का गीत और संगीत नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने 1911 में दिया था। जन-गण-मन को भारत ने राष्ट्रगान को 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा में अपनाया गया था।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

image credit-freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।