भारत का इतिहास बेहद खूबसूरत रहा है, जिसमें संघर्षों की कहानी को शब्दों में उतारा गया है। भारत में राजघराने और राज परिवार तो बहुत रहे हैं, लेकिन उनमें से कुछ ने ही इतिहास में अपनी जगह बनाई है।
भारत के इतिहास की बात की जाए, तो हमेशा ऐसी स्थितियां सामने आई हैं जहां पर पुरुषों और महिलाओं दोनों ने ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। हालांकि कई भारतीय परिवारों की शाही स्थिति फीकी पड़ गई है, लेकिन उनके वंशज ने अपने शाही अंदाज को आगे बढ़ाने का काम किया।
जितने राजा फेमस हैं उतनी ही राजकुमारियां भी प्रसिद्ध हैं। तो आइए भारत की कुछ ऐसी राजकुमारियों के बारे में, जिन्होंने अपने लिए बनाए गए नियमों को तोड़ा भी और साथ ही साथ कुछ नया करने की हिम्मत भी दिखाई। आज हम उन्हीं राजकुमारियों की बात करने जा रहे हैं।
हमारी इस लिस्ट में सबसे ऊपर है जयपुर के शाही खानदान में जन्मी राजकुमारी दीया कुमारी का नाम। दिवंगत महाराजा सवाई भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं। यह एक बहुत ही प्रतिभाशाली महिला रही हैं, जो सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात बखूबी रखना जानते हैं।
अपनी दादी, महारानी गायत्री देवी से प्रेरित होकर, राजकुमारी दीया कुमारी ने अपने परिवार के नियम और सामाजिक बेहतरी की विरासत को बरकरार रखा है।
इसे जरूर पढ़ें- Who is Disha Naik: कौन हैं दिशा नाइक? भारत की पहली एयरपोर्ट महिला फायर फाइटर बनकर रचा इतिहास
बड़ौदा के गायकवाड़ शाही परिवार से आने वाली राजकुमारी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया न सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी हैं, बल्कि अपने आप में एक शाही मिसाल भी हैं। उन्होंने अपनी सुंदरता से लोगों का अपनी ओर ध्यान एकत्रित किया है।
यही वजह है कि हम उन्हें 2008 में वर्व पत्रिका में बेस्ट ड्रेस की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुई थीं। बता दें कि उनके परिवार की कुल संपत्ति 20,000 करोड़ रुपये बताई गई है।
राज्यश्री कुमारी, जिनका जन्म 1953 में हुआ था। यह भारत की फेमस निशानेबाज रही हैं, जिन्हें सिर्फ 16 साल की उम्र में शूटिंग में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह बीकानेर के शाही परिवार से हैं, जिनके पिता का नाम महाराजा डॉ करणी सिंह है।
बता दें कि राज्यश्री कुमारी बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह जी ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं। वह शानदार लालगढ़ पैलेस की भी मालिक हैं और बीकानेर में कई धर्मार्थ ट्रस्ट चलाती हैं। सामाजिक कार्यों में उनका हमेशा योगदान रहा है। वो अपनी बात को तर्क के साथ रखती नजर आई हैं।
शिवरंजनी राज्ये जोधपुर राज्य के शाही परिवार से हैं और पूर्व महाराजा गज सिंह की बेटी हैं। एक सफल व्यवसायी, शिवरंजनी जोधपुर गर्ल्स पोलो टीम की मालिक हैं और उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ किले की देखभाल करने का काम करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- काशवी जिंदल जिन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में खड़ी कर दी कंपनी, यंगस्टर्स के लिए हैं इंस्पिरेशन
उनका कुछ करने का साहस ही जोधपुर को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। यही वजह है कि शिवरंजनी राज्ये को एक ताकतवर और सुंदर राजकुमारी के तौर पर जाना जाता है।
असकोट के शाही घराने की राजकुमारी गायत्री कुमारीने जोधपुर के सिंहासन के शिवराज सिंह से शादी के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की है। अपनी शादी को लेकर मीडिया में मचे बवाल के बावजूद, राजकुमारी गायत्री कुमारी अपनी शाही गरिमा और शिष्टता को बनाए रखते हुए, सुर्खियों से दूर एक निजी जीवन जीती हैं।
ये थीं वो रानियां और राजकुमारियां जिन्होंने खुद को समय के हिसाब से नहीं ढाला बल्कि अपने हिसाब से अपना समय बनाया। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।