Family Friendly Places Delhi: रविवार के दिन ही माता-पिता को अपने बच्चों के साथ घूमने का मौका मिलता है। वर्किंग पेरेंट्स के लिए वीकेंड का दिन खास होता है। माता-पिता अगर दोनों लोग वर्किंग हैं, तो पूरे हफ्ते वह थकान की वजह से अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते, इससे उनके बीच रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए, अगर आप बच्चों के साथ घूमने-फिरते हैं और समय बिताते हैं, तो इससे उन्हें आप समझ भी पाते हैं और उनके दिल के करीब भी रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड पर उनके साथ घूमने जा सकती हैं।
रविवार के दिन इंडिया गेट पर अच्छी चहल-पहल होती है। यहां आप अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक प्लान कर सकती हैं। इस जगह की खासियत यह है कि यहां आपको बच्चों के खेलने के लिए अच्छा स्पेस मिल जाएगा। इंडिया गेट के आस-पास खुला पार्क है, जहां खाने-पीने की चीजें भी मिलती हैं। आप अपने साथ घर से टेस्टी कुछ बनाकर भी ले जा सकती हैं। शाम के समय यह जगह रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता है। आप शाम के समय यहां बच्चों के साथ जा सकती हैं। यहदिल्ली में घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एकहै।
बच्चों के साथ आप दिल्ली चिड़ियाघर भी जा सकती हैं। उनके साथ समय बिताने के लिए जगह अच्छी है। दिल्ली का नेशनल जूलॉजिकल पार्क इस समय सबसे ज्यादा सुंदर और हरा-भरा है। क्योंकि, बारिश की वजह से पौधे हरे-भरे हो गए हैं। यहां आपका बच्चों के साथ कैसे पूरा दिन निकल जाएगा, आपको पता भी नहीं चलेगा। वीकेंड पर यहां आपको भीड़ भी देखने को मिलेगी। यह रविवार के दिन काफी चहल-पहला वाली जगह बन जाती है। यहयहबच्चों के साथ के घूमने के लिए अच्छी जगहमें से एक है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से पार्टनर के साथ बनाना है 2 दिनों का ट्रिप प्लान, तो 10 हजार में वीकेंड पर घूम आएं ये 3 जगह
बच्चों को खुली जगहों पर घूमना पसंद होता है। वह ऐसी जगहों पर अपना पूरा दिन खेलने में बिता सकते हैं। इसलिए अगर आप छोटे बच्चों के साथ बाहर घूमने निकली हैं, तो आपको ऐतिहासिक जगहों के साथ-साथ खुले मैदानी जगहों पर जाना चाहिए। कुतुब मीनार में दिल्ली की ऐसी ही जगहों में से एक है। यह एक बड़े हरे-भरे क्षेत्र में फैला हुआ है। इसलिए, अगर आप बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रही हैं, तो आपको रविवार के दिन यहां जाने का प्लान बनाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Fun Places in Delhi: दिल्ली में शाम के समय बच्चों के साथ घूमना है, तो इन जगहों पर ले जाएं
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।