herzindagi
delhi  days trip plan with partner under  budge

दिल्ली से पार्टनर के साथ बनाना है 2 दिनों का ट्रिप प्लान, तो 10 हजार में वीकेंड पर घूम आएं ये 3 जगह

जब आप कम बजट में यात्रा करते हैं, तो आप महंगे होटलों और रेस्तरां के बजाय सस्ते होटल और बाहर छोटे ढाबों से खाने का प्लान बनाना चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2024-08-27, 16:54 IST

अक्सर कपल्स किसी लंबी ट्रिप पर जाने की बजाय वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। इससे उन्हें ऑफिस से एक्स्ट्रा छुट्टी लेनी की भी जरूरत नहीं पड़ती। कपल्स के लिए समय-समय पर घूमना भी अच्छा होता है, क्योंकि इससे रिश्तों में मजबूती आती है और एक-दूसरे के साथ अकेले वक्त बिताने का भी मौका मिल जाता है।

अगर आप आने वाले वीकेंड पर दिल्ली से कहीं 10 हजार में घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में घूमकर वापस आ जाएंगे। 

अलवर, राजस्थान

alwar

अगर केवल 2 दिनों का ट्रिप प्लान करना है, तो आप दिल्ली से अलवर घूम आएं। दिल्ली से अलवर की दूरी मात्र 186 किमी के करीब है। अलवर अपने किलों, झीलों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। अलवर अरावली की पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो इसे एक अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान करती हैं।

अलवर में आपको राजस्थानी संस्कृति का अनुभव मिलेगा। यहां के बाज़ारों में पारंपरिक राजस्थानी हस्तशिल्प, कपड़े, और तरह-तरह के अच्छे आभूषण मिलते हैं। अलवर के पास स्थित भानगढ़ किला भारत के सबसे प्रसिद्ध ‘भूतिया’ स्थलों में से एक है। आप यहां भी घूमने जा सकते हैं। यह भारत में कपल्स के घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हैदराबाद की इन जगहों पर जाएं

कुरुक्षेत्र, हरियाणा

kkr

आप दिल्ली से हरियाणा घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। 2 दिनों के ट्रिप में आप कुरुक्षेत्र और पंचकुला जैसी जगहों पर जा सकते हैं। कुरुक्षेत्र महाभारत युद्ध का स्थल है और यहां कई पवित्र स्थल और मंदिर हैं।  ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और ज्योतिसर जैसी जगहों पर घूमना आपको पसंद आएगा। ब्रह्मसरोवर एक विशाल जलाशय है और हिंदू धर्म में इसे पवित्र माना जाता है। यह 3600 फीट लंबा, 1500 फीट चौड़ा और 45 फीट गहरा है।

सोलन, हिमाचल प्रदेश'

solan

दिल्ली से अगर हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप सोलन जा सकते हैं। दिल्ली से सोलन की दूरी 306 किमी है। आपको यहां पहुंचने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगेगा। सोलन को 'मशरूम सिटी ऑफ इंडिया' और 'सिटी ऑफ रेड गोल्ड' के नाम से भी जाना जाता है। यह एक हरा-भरा हिल स्टेशन है, घूमने के लिए आपको यह जगह पसंद आएगी। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।