Top Places Near Panchkula: पंचकूला के आसपास स्थित हैं ये शानदार और मनमोहक जगहें, वीकेंड में आप भी पहुंचें

Panchkula Travel: दिल्ली, हरियाणा और पंजाब वाले पंचकूला के आसपास में स्थित इन शानदार और मनमोहक जगहों को वीकेंड में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ डेस्टिनेशन बना सकते हैं। 

 

weekend getaways near panchkula haryana in hindi

Top Places Near Panchkula For Weekend Getaways: हरियाणा का पंचकूला एक चर्चित और लोकप्रिय शहर है। यह खूबसूरत शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी खूब जाना जाता है।

पंचकूला एक ऐसा शहर भी है, जहां हरियाणा के लगभग हर शहर के साथ-साथ पंजाब और दिल्ली से भी लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। खासकर, वीकेंड में यहां कई लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।

यह सच है कि पंचकूला में कई बेहतरीन जगहें मौजूद हैं जहां घूमा जा सकता है, लेकिन इस शहर के आसपास भी ऐसी कई अद्भुत और शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां घूमना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है।

इस आर्टिकल में हम आपको पंचकूला के आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।

नालागढ़ (Nalagarh)

Nalagarh hp

पंचकूला के आसपास में स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले नालागढ़ की हसीन वादियों में पहुंचते हैं। यह हिमाचल प्रदेश का टॉप हिल स्टेशन भी माना जाता है।

बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील झरने की जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। नालागढ़ में आप नालागढ़ फोर्ट, गोबिंद सागर झील, मजाथल वन्यजीव अभयारण्य और यादविंद्र गार्डन जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

  • दूरी-पंचकूला से नालागढ़ की दूरी करीब 49 किमी है।

सोलन (Solan)

Solan travel

समुद्र तल से करीब 6 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर स्थित सोलन हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह खूबसूरत शहर किसी भी मौसम में एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है, क्योंकि यहां हर समय ठंडी हवाएं चलती रहती हैं।

सोलन की खूबसूरती इस कदर प्रसिद्ध है कि यहां पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश आदि कई राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं। सोलन में आप कुथार का किला, सोलन व्यू पॉइंट और स्नो व्यू पॉइंट जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

  • दूरी- पंचकूला से सोलन की दूरी करीब 59 किमी है।

शिमला (Shimla)

Shimla best places

पंचकूला के आसपास में स्थित शिमला वीकेंड में घूमने के लिए टॉप डेस्टिनेशन हो सकता है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला अपनी खूबसूरती के लिए पूरे देश में लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। यह किसी भी मौसम में घूमने के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है।

शिमला की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां दुनिया भर से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। शिमला देश का टॉप हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। शिमला में आप द रिज, कुफरी, जाखू हिल और मॉल रोड जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप शानदार एडवेंचर एक्टिविटी भी एन्जॉय कर सकते हैं।

  • दूरी-पंचकूला से शिमला की दूरी करीब 104 किमी है।

त्रिलोकपुर (Trilokpur)

Trilokpur temple

समद्र तल सेकरीब 4 सौ मीटर की ऊंचाई पर स्थित त्रिलोकपुर एक खूबसूरत और मनमोहक जगह है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और देवदार के बड़े-बड़े पेड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

त्रिलोकपुर एक ऐसी जगह है, जहां हरियाणा और पंजाब से लोग सबसे अधिक घूमने के लिए पहुंचते हैं। त्रिलोकपुर में आप बाला सुंदरी मंदिर, रेणुका झील और कलेसर राष्ट्रीय उद्यान जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। त्रिलोकपुर में आप ट्रेकिंग और हाईकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी-पंचकूला से त्रिलोकपुर की दूरी करीब 63 किमी है।

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

hill station near panchkula

पंचकूला के आसपास में स्थित अन्य कई शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- नाहन, बड़ोग, कसौली और परवाणू जैसी शानदार और मनमोहक जगहों को वीकेंड में परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन जगहों पर आप ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग करने के अलावा यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP