बिहार देश का एक प्रमुख राज्य होने के साथ एक ऐतिहासिक राज्य होने का भी गौरव प्राप्त है। बिहार की धरती को बुद्ध की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
बिहार की खूबसूरती पूरे भारत में इस कदर प्रचलित है कि यहां से देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। बोधगया और नालंदा जैसे शहरों में विदेशी सैलानी भी घूमने के लिए पहुंचते हैं।
बिहार एक ऐसा राज्य है, जो उत्तर में नेपाल दक्षिण में झारखंड, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और पूर्व में पश्चिम बंगाल से घिरा हुआ है। पश्चिम बंगाल और बिहार की सीमा पर मौजूद किशनगंज दो राज्यों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।
इस आर्टिकल में हम आपको किशनगंज और आसपास के इलाकों में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
किशनगंज में किस शानदार और ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले किशनगंज फोर्ट का नाम लेते हैं। कहा जाता है कि किशनगंज फोर्ट का निर्माण नवाब मोहम्मद फकीरुद्दीन के शासनकाल के दौरान हुआ था।
किशनगंज फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि किसी जमाने में यह राजा का महल हुआ करता है। हालांकि, आज के समय महल के कुछ हिस्से खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। अगर आप किशनगंज का इतिहास जानना चाहते हैं, तो फिर आपको सबसे पहले इस फोर्ट को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: साल के 8 महीने पानी में डूबा रहता है यह अद्भुत मंदिर, क्या सच में मौजूद हैं यहां स्वर्ग की सीढ़ियां?
किशनगंज से करीब 33 किमी दूर इस्लामपुर पश्चिम बंगाल का एक खूबसूरत और मनमोहक शहर है। किशनगंज के आपस में होने के चलते इस्लामपुर में कई लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
इस्लामपुर सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि हरियाली के लिए भी लोकप्रिय स्थान माना जाता है। यहां आपको दूर-दूर तक हरे-भरे खेत ही दिखाई देंगे। इस्लामपुर में आप इस्लामपुर पार्क, सोमपुर महावीरा, बेहुलर बशोर और सुंदरगंज लेक व्यू जैसी शानदार और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। (बिहार में घूमने की बेस्ट जगहें)
किशनगंज की खूबसूरत और मनमोहक जगह की बात होती है, तो कटालमनी झील का नाम जरूर लिया जाता है। सैलानी जब किशनगंज में घूमने के लिए पहुंचते हैं, तो इस झील को एक्सप्लोर करने पहुंचते-पहुंचते है। झील के किनारे आपको कई लोग सुबह-शाम टहलते हुए मिल जाएंगे।
मानसून में इस झील की खूबसूरती चरम पर होती है। मानसून में इस झील को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है। इस झील में आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल में ही इस झील का जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय प्रशासन की तरफ से मंजूरी मिली है। ऐसे में इस झील के आसपास पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा आप कच्चूदह झील को भी एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Varanasi Tourism: दिल्ली से 3 दिन वाराणसी घूमने का बेस्ट प्लान, ट्रिप में इन जगहों को एक्सप्लोर करें
किशनगंज से करीब 40 किमी की दूरी पर मौजूद रामगंज बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है। यह खूबसूरत शहर शांत वातावरण के लिए आसपास के इलाकों में खूब लोकप्रिय स्थान माना जाता है। किशनगंज से यहां कई लोग सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। (पटना के 5 प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थल)
रामगंज सिर्फ शांत वातावरण के लिए ही नहीं, बल्कि हरे-भरे खेत और घने जंगलों के लिए भी लोकप्रिय स्थान माना जाता है। यहां की हरियाली देखकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे।
नोट: किशनगंज के कई इलाकों में चाय बागान की खेती भी है, जहां आप घूमने के लिए पहुंच सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।