चंडीगढ़ में बच्चों के साथ शाम के समय घूमने के लिए अच्छी है ये 3 जगह, सस्ती टिकट में मिलेगा डबल मजा

इस तपती गर्मी में दोपहर में आप बच्चों के साथ कहीं घूमने नहीं निकल सकते। लेकिन जैसे ही शाम होती है, बच्चे कहीं बाहर घूमने जाने के लिए जिद करने लगते हैं। 

 

visit with kid in chandigarh in evening

आप कहीं घूमने जाएं और वहां आपको रोमांचक एक्टिविटी देखने और करने का मौका मिलें, तो उसका मजा ही कुछ और होता है। ऐसी जगहों पर बच्चे बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। अगर आप बच्चों को खुश रखना चाहते हैं और उनके चिड़चिड़े स्वभाव को बदलना चाहते हैं, तो आपको उन्हें हर वीकेंड पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए।

आप भले ही शहर से बाहर कहीं घूमने नहीं जा सकते, लेकिन आप शहर में रहकर ही बच्चों को कहीं घुमा सकते हैं। इससे केवल बच्चे ही नहीं बल्कि आपका मन भी अच्छा रहता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बच्चों के साथ शाम के समय घूमने के लिए कुछ अच्छी जगहें बताएंगे।

चंडीगढ़ में म्यूजिकल फाउंटेन शो

chandigarh  evening place

अगर शाम के समय बच्चों के साथ-साथ आपको भी किसी सबसे अलग जगह घूमने जाना है, तो आप म्यूजिकल फाउंटेन शो देखने का प्लान बनाएं। जमीन से आसमान की तरफ ध्वनि के साथ नाचता पानी, वाकई आपको हैरान कर देगा। अगर अभी तक आप यहां नहीं गए हैं, तो इस वीकेंड जाने का प्लान बना लें। यहां जाना महंगा भी नहीं है, इसलिए कम बजट में घूमने का प्लान बना रहे लोगों को यह जगह पसंद आएगी।

  • समय- सोमवार से रविवार तक शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक
  • लोकेशन- म्यूज़िकल फाउंटेन, सेक्टर 17 के ब्रिज मार्केट के पास, 17डी में स्थित है।
  • यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

सुखना झील

SUKHNA LAKE

अब चंडीगढ़ में शाम के समय घूमने के लिए अच्छी जगह की बात हो रही है, तो इसमें सुखना झील का नाम आएगा ही। सुखना झील हर किसी के लिए अच्छा है। यहां आप बच्चों के साथ बोटिंग का मजा भी उठा सकते हैं। तरह-तरह के फूड स्टॉल भी आपके वीकेंड को मजेदार बना देंगे। शहर में रहकर ही आपको किसी मजेदार जगह पर जाना है, तो आप महीने में एक बार बच्चों को यहां घुमाने के लिए ला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Chandigarh Fun Places: चंडीगढ़ में बच्चों के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने, कम खर्चे में मिलेगा डबल मजा

एलांते मॉल

travel with kids in chandigarh

बच्चों के साथ घूमने के लिए चंडीगढ़ में यह सबसे अच्छा मॉल में से एक है। यहां केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि बाहर से आए लोगों को भी जाना पसंद आता है। मॉल हर दिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। यहां बच्चों के लिए सिनेमा, बॉलिंग एली और गेमिंग ज़ोन जैसे कई चीजें है, जहां आपके बच्चे मस्ती कर सकते हैं। अगर आपको शाम के समय बच्चों को कहीं घुमाना है, तो आप यहां जा सकते हैं।

एम्यूजमेंट पार्क

park in chandigarh

बच्चों को तरह-तरह के झूलों पर बैठना पसंद होता है। इसलिए आप उनके साथ वीकेंड पर एम्यूजमेंट पार्क जा सकते हैं। ये मनोरंजक पार्क एक मेले की तरह होता है। क्योंकि यहां आपको अलग-अलग फूड स्टॉल, स्लाइड और झूलों के साथ-साथ वॉटर पार्क में भी मस्ती करने का मौका मिलेगा।

चंडीगढ़ में आप अगर बच्चों को प्लेन वाले झूले, ऊंट पर सवारी और टॉय ट्रेन में घुमाना चाहते हैं, तो यहां जाने का प्लान जरूर बनाएं। यहां केवल बच्चों के लिए ही नहीं बल्कि बड़ों के लिए भी कई तरह की रोमांचक चीजें है। जैसे आप जिपलाइन, बोट राइड और रस्सी पर चलने जैसी चीजें कर सकते हैं।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP