
शाम की चाय का समय हो और साथ में कुछ चटपटा और क्रिस्पी मिल जाए, तो दिन भर की थकान मिट जाती है। अक्सर हम चाय के साथ बिस्कुट या समोसे खाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो पिज्जा पफ को बनाकर खा सकती हैं। इसके लिए आप बाजार से जाकर नहीं बल्कि घर पर रखी चीजों से इसे तैयार करें और अपने घर के बच्चों को बड़ों को खिलाएं, ताकि आपके मुंह का स्वाद बढ़ सके।
इसे भी पढ़ें: स्नैक्स में बनाएं हेल्दी और टेस्टी पिज़्ज़ा पफ, जानें झटपट रेसिपी
इसे भी पढ़ें: जानिए घर पर pizza puff बनाने की आसान रेसिपी
यह गरमा-गरम पिज्जा पफ न केवल बच्चों का दिल जीत लेगा, बल्कि किटी पार्टी या छोटी-मोटी भूख के लिए भी यह एक शानदार स्नैक है। इसे अपनी पसंदीदा टोमेटो केचप या मेयोनीज के साथ सर्व करें। इसे खाने के बाद आपके घरवाले खुश हो जाएंगे। साथ ही इससे उन्हें कुछ अलग खाने को मिल जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
पिज्जा पफ रेसिपी बनाने का तरीका
इसके लिए आपको सबसे पहले आटे का एक सॉफ्ट डो बना लेना है। इसे कुछ समय के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें।
आपको सब्जियों को बारीक-बारीक काटना है। जब सब्जियां कट जाएं, तो एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर इसमें सभी सब्जियों को अच्छे से फ्राई करना है।
इसमें आपको उसी समय पनीर को ऐड करना है।
इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करना है।
इसमें सॉस और सारे स्पाइसी डालना है। फीलिंग को अच्छे से रेडी करना है।
इसे बनाने के लिए आपको फीलिंग को ठंडा होने देना है। इसके बाद बनाए गए डो से रोटी को बनाएं।
इसे स्क्वेयर शेप में काटें और इसमें बनाई गई फीलिंग को ऐड करें। कांटे की मदद से इसके साइड कॉर्नर को सिक्योर कर लें, ताकि सब्जियां बाहर न निकलें।
ऐसे ही आपको 3 से 4 पफ एक बार में बना लेने हैं।
इसके बाद इसे एयर फ्रायर में डालकर 15 मिनट के लिए पकाना है। इसके बाद इसे सॉस या डीप के साथ सर्व करना है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।