Sun Mar 15, 2026 | Updated 02:42 AM IST
herzindagi
pizza puff MAIN

स्नैक्स में बनाएं हेल्दी और टेस्टी पिज़्ज़ा पफ, जानें झटपट रेसिपी

जिन लोगों को पिज्जा पसंद है, उनके लिए हम लाए हैं हेल्दी और टेस्टी पिज्जा पफ। इसमें पिज्जा का स्वाद भी है और सेहत के लिए फायदेमंद भी है-
Editorial
Updated:- 2020-09-29, 10:29 IST

जिन लोगों का पिज्जा फेवरेट है, उनके लिए पिज्जा पफ स्नैक्स का एक बेहतर विकल्प है। यह आपके पसंदीदा वेज पिज्जा की तरह होता है और इसमें आप भरपूर हरी सब्जियां भी शामिल कर सकती हैं। इसकी स्टफिंग में हरी सब्जियां होने के कारण यह हेल्दी होता है और इसे डीप फ्राई करने की जरूरत भी नहीं होती है। बाजार के पिज्जा में बेशक मैदा का भरपूर उपयोग किया जाता है, लेकिन पिज्जा पफ गेहूं के आटे और सूजी से बनाया जाता है। इसका स्वाद बिल्कुल बाजार जैसे पिज्जा पफ की तरह ही होता है, तो यहां हम आपको बताते हैं पिज्जा पफ रेसिपी।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पिज्जा पफ Recipe Card

घर में झटपट बनाएं पिज्जा पफ

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 30
Cuisine: Indian
Author: Stuti Goswami

Ingredients

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप सूजी
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादअनुसार
  • एक चुटकी बेकिंग पाउडर
  • आटा गूंधने के लिए गर्म पानी
  • स्टफिंग के लिए -1 प्याज
  • कटा हुआ
  • 1 टमाटर
  • कटा हुई छोटी शिमला मिर्च
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • अजवायन
  • लाल मिर्च
  • काली मिर्च पाउडर स्वाद के लिए

Step

  1. Step 1:

    पिज्जा पफ बनाने के लिए आटे में सूजी, तेल, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर गूंथ लें। ध्यान रहे कि इसके लिए आप गरम पानी का उपयोग करें, क्योंकि यह पफ को कुरकुरा बनाने में मदद करेगा।

  2. Step 2:

    अब कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और पनीर को एक साथ मिलाएं। इसमें नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और अजवायन डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छा करने के लिए लगभग 15 मिनट के लिए, फ्रिज में रख दें।

  3. Step 3:

    अब अपने हाथों हल्का तेल लगाएं, आटे की लोई बनाएं और रोटी के आकार से थोड़ी बड़ी बेल लें। इसे चौकोर आकार देने को लिए, किनारों को चाकू से काट दें। अब, चौकोर रोटी को दो भागों में काट लें।

  4. Step 4:

    चौकोर रोटी के चारो ओर हल्का पानी लगाएं और इसमें स्टफिंग भरकर, बंद कर दें। दिखने में अच्छा लगे, इसके लिए कांटे वाली चम्मच से कोनों पर डिजाइन बना दें।

  5. Step 5:

    एक पैन में थोड़ा-सा तेल गरम करें और पफ्स को पैन में डाल दें। जब एक साइड पक जाए तो उन्हें पलट दें और इसी तरह पफ को हल्का फ्राई करें।

  6. Step 6:

    यह पिज्जा पफ आप चाय और सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं और पैन के अलावा ओवन में भी इन्हें फ्राई कर सकती हैं। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।