बच्चे अक्सर माता-पिता से कहीं घूमने जाने की जिद करते हैं। लेकिन हर वीकेंड बच्चों को कहीं दूर घुमाने लेकर जाना बजट में नहीं होता। ऐसे लोग बच्चों को शहर के आस-पास में ही स्थित किसी फेमस जगहों पर उन्हें घुमाने लेकर जा सकते हैं। इससे न केवल बच्चे बल्कि आपका भी मूड फ्रेश हो जाएगा।
इन जगहों की सबसे खास बात यह है कि यहां आप हर वीकेंड जा सकते हैं, क्योंकि बच्चों को घुमाने पर यहां ज्यादा खर्चा नहीं होने वाला। अगर आप चंडीगढ़ में बच्चों के लिए कोई अच्छी जगह ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां सस्ती टिकट में घूमा जा सकता है।
अगर आप कम खर्चे में कहीं घूमना चाहते हैं, तो इन दोनों जगह पर जा सकते हैं। सुखना झील में आप बच्चों के साथ बोटिंग का मजा भी उठा सकते हैं। नाव सवारी के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 100 रुपये देने होंगे। पार्किंग शुल्क 50 रुपये है। रोज गार्डन भी बच्चों को घूमने के लिए अच्छी जगह है। एक से सुंदर फूल देखकर बच्चे बेहद खुश हो जाएंगे। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट
यह फेमस प्रसिद्ध मनोरंजक पार्क अपनी रोमांचक एक्टिविटी के लिए जाना है। यह वाटर पार्क, मनोरंजन पार्क और अन्य समान गतिविधियों के साथ स्थापित एक रिसॉर्ट है। यह परिवार के लिए अपने आनंददायक माहौल में खुद को तरोताजा करने के लिए मनोरंजन से भरपूर है। यह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
यहां आप मनोरंजन पार्क के साथ-साथ वाटर पार्क में भी मस्ती करने जा सकते हैं। यहां आफ हवा में साइकलिंग, कार राइड और तरह-तरह के झूले पर बैठने का आनंद उठा सकते हैं। ध्यान रखें कि यहां कई राइड इस समय बंद किए गए हैं। इसलिए अगर आप टिकट ऑनलाइन बुक कर रहे हैं, तो चेक कर लें कि वाटर पार्क के अलावा अन्य एक्टिविटी में आपको किसके लिए टिकट मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- चंडीगढ़ से कर रहे हैं ट्रिप प्लान, तो इन जगहों पर जाएं घूमने
चंडीगढ़ में बच्चों के साथ घूमने के लिए यह मनोरंजन पार्क एक बेस्ट जगह है। मनोरंजन सुविधाएं और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए आप यहां जा सकते हैं। यहां बच्चों के लिए घूमती कुर्सियां, ऑक्टोपस की सवारी, कैटरपिलर की सवारी, कोलंबस की सवारी और मोनो ट्रेन की सवारी जैसी कई चीजें है। ध्यान रखें कि टिकट बुक करते हुए एक बार जांच लें कि इनमें से किस एक्टिविटी के लिए अभी टिकट लिया जा सकता है। ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी। यहां बच्चें कई घंटो तक खूब मस्ती कर सकते हैं। यहां आप मनोरंजन पार्क के साथ -साथ वाटर पार्क का भी मजा उठा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।