Best Places Around Chandigarh: चंडीगढ़ पंजाब के सबसे खूबसूरत शहरों से एक एक माना जाता है। राज्य की राजधानी होने के चलते यहां हर समय चहल-पहल रहती है।
चंडीगढ़ पंजाब का एक ऐसा शहर ही है, जहां देश के कोने-कोने से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, दिल्ली, दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के लोग यहां नियमित समय पर वीकेंड में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
अगर आप भी आने वाले दिनों में किसी काम से यह घूमने के लिए चंडीगढ़ जा रहे हैं, तो शहर के आसपास में मौजूद इन शानदार और खूबसूरत जगहों को एक दिन ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद परवाणू किसी जन्नत से कम नहीं है। यह चड़ीगढ़ के आसपास में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों से एक है। अगर आप चंडीगढ़ की भीड़-भाड़ से दूर किसी शांत जगह एक दिन ट्रिप में जाना चाहते हैं, तो फिर आपको यहां पहुंच जाना चाहिए।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास में मैदान, घने जंगल और झील-झरने परवाणू की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। परवाणू में आप ट्रेकिंग के अलावा हाईकिंग भी कर सकते हैं। यहां आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गुरदासपुर के आसपास स्थित इन शानदार हिल स्टेशन को बनाएं अपना ट्रैवल डेस्टिनेशन
चंडीगढ़ और शिमला के रास्ते में स्थित कसौली एक छोटा, लेकिन बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर यह हिल स्टेशन बेहद ही शांत मिजाज का है।
चंडीगढ़, हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर के लोग यहां वीकेंड में घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। यह हिल स्टेशन देवदार के सुंदर जंगलों के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है। कसौली के आप कसौली ब्रूअरी, क्राइस्ट चर्च, सनसेट प्वाइंट और मंकी पॉइंट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
चंडीगढ़ के आसपास एक दिन घूमने के लिए सिर्फ हिमाचल ही नहीं, बल्कि हरियाणा भी जा सकते हैं। जी हां, हरियाणा के पंचकूला में स्थित मोरनी हील्स एक खूबसूरत पर्यटक केंद्र है।
मोरनी हिल्स को हरियाणा का प्रसिद्ध हिल स्टेशन भी माना जाता है। समुद्र तल से करीब 1 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित मोरनी हिल्स में आप सुकून का पल बिता सकते हैं। मोरनी हिल्स प्रकृति और एडवेंचर प्रेमियों के किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां स्थित झील में आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
जी हां, अगर आप एक दिन ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास किसी शानदार और लोकप्रिय जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो शिमला से अच्छी कोई अन्य जगह नहीं हो सकती है। हिमालय की गोद में मौजूद यह एक अद्भुत हिल स्टेशन है।
हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद शिमला को अगर एक दिन में एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो आपको सुबह-सुबह घर से निकलना होगा। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़ और मनमोहक दृश्य आपकी यात्रा में चार चांद लगा देंगे। यहां आप परिवार दोस्त और पार्टनर के साथ जमकर मस्ती और धमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Om Shaped Shiva Temple: राजस्थान में दुनिया का पहला ॐ आकार का मंदिर बनकर तैयार, आप कब पहुंच रहे हैं?
एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास घूमने के लिए अन्य कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- 85 किमी की दूरी पर मौजूद नाहन हिल स्टेशन, 126 किमी की दूरी पर मौजूद कुफरी, 58 किमी की दूरी पर मौजूद बरोग और 105 किमी की दूरी पर मौजूद चैल हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करसकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta,morni_hills
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।