कपल्स अपनी शादी की सालगिरह को खास बनाने के लिए कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें साथ में अकेले समय बिताने का मौका मिलता है। पूरा साल बस घर के काम और परिवार को संभालने में बीत जाता है। ऐसे में कपल्स को अकेले समय बिताने का ज्यादा वक्त नहीं मिलता है।
यही कारण है कि समय के साथ-साथ कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। वह एक दूसरे की भावनाओं को नहीं समझते और उनके बीच मनमुटाव रहता है। रोज के झगड़ों को खत्म करना चाहते हैं, तो आपको शादी की सालगिरह पर कहीं घूमने जाना चाहिए। इससे आपके पार्टनर को अहसास होगा कि आप उनके साथ शादी करके कितना खुश हैं और उनके साथ ही अपना जीवन बिताना चाहते हैं।
अगर चंडीगढ़ से केवल एक दिन के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आपको ऐसी जगहों पर घूमने जाना चाहिए, जहां से आप रात तक वापस आ जाए। भले ही आपको रात में देर हो जाए, लेकिन आपको यह ट्रिप प्लान करना चाहिए। पूरे साल तो आप रात में टाइम से ही सोते हैं, अगर एक दिन आपको पार्टनर के साथ रात तक जागना पड़ रहा है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है।
आप चंडीगढ़ से सुबह 6 से 7 बजे हिमाचल प्रदेश के नाहन के लिए ट्रिप प्लान कर सकते हैं। नाहन हिमाचल प्रदेश का एक छोटा और बहुत ही शानदार हिल स्टेशन है।
इसे भी पढ़ें: परिवार संग भारत की इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
नालागढ़ एक शांत हिल स्टेशन है। शादी की सालगिरह पर घूमने के लिए ये एक अच्छी जगह हो सकती है। इसे हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार भी कहा जा सकता है, क्योंकि यहां से पहाड़ों की शुरुआत होती है। यहां का नालागढ़ किला पहाड़ी शहर का मुख्य आकर्षण केंद्र है। इस जगह को अब होटल में बदल दिया गया है। आप यहां भी रात गुजार सकते हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ मछली भी पकड़ने जा सकते हैं।इसके लिए गोबिंद सागर झील बेस्ट है।
चंडीगढ़ से नालागढ़ की दूरी- यहां पहुंचने में आपको 1:30 घंटे का समय लग सकता है। इसकी दूरी कुल 48 किमी है। आप यहां एक दिन का ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ घूमने के लिए इन बेहतरीन जगहों पर पहुंचें
हिमाचल प्रदेश का एक छोटा-सा शहर कपल्स के घूमने के लिए बेस्ट है। यहां हरे-भरे जंगल और पहाड़ आपकी शादी की सालगिरह को यादगार बना देंगे। यह शहर लगभग 82 मंदिरों से भरा हुआ है। इसलिए आप यहां अपने पार्टनर के साथ सुकुन के पल बिताने के लिए जा सकते हैं। यह वजह से है कि इसे 'पहाड़ियों का वाराणसी' भी कहा जाता है। (बैंगलोर में मौजूद हैं यह खूबसूरत झीलें)
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के इन बेहतरीन हिल स्टेशनों के आगे हिमाचल भी है फीका
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।