अगस्त का महीना और कपल्स के बीच एक खास रिश्ता होता है, क्योंकि यह साल का वो महीना है जहां हर तरफ मानसून का मौसम रहता है। एक तरह से देश की लगभग हर हिस्से में मौजूद जगहें रोमांटिक अंदर में कपल्स के स्वागत लिए तैयार रहती है। हिमालय से लेकर दक्षिण भारत और अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक, हर दिन हजारों कपल्स इस महीने में घूमने का प्लान बनाते हैं।
ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए कुछ बेहतरीन और रोमांटिक से भरपूर जगहों की तलाश में हैं, तो फिर ये लेख आपके काम के लिए हो सकता है। क्योंकि, इस लेख में हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अगस्त के महीने में सबसे अधिक कपल्स घूमने के लिए पहुंचते हैं, तो आइए जानते हैं।
लगभग 1334 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर मौजूद पंचगनी महाराष्ट्र का एक बेहतरीन पर्यटक स्थल है। वैसे तो यहां साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं लेकिन, अगस्त के महीने में घूमने का एक अलग ही मज़ा है। अगस्त में मानसून होने की वजह से इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। खासकर वीकेंड के दिनों में कपल्स यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां आप कास पठार, भीलर फॉल्स, राजपुरी गुफाएं और टेबल लैंड जैसी बेहतरीन जगहों पर भी पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:प्रकृति का असल नज़ारा देखना है तो पश्चिम बंगाल के इन प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में पहुंचें
दक्षिण भारतीय राज्य के कर्नाटक में मौजूद कुर्ग लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। कर्नाटक में कपल्स के लिए इस जगह को स्वर्ग कहा जाता है। आपको ये भी बता दें कि खूबसूरती और सुरम्य वादियों के कारण दक्षिण भारत में इसे स्कॉटलैंड नाम से भी जाना जाता है। लुभावने दृश्य, हरे-भरे वातावरण, मसालों और कॉफी के बागान पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं। (कर्नाटक से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट्स जानिए) यहां सबसे चर्चित जगहें एबी फॉल्स और मदिकेरी किला है जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।
अगर आप अगस्त में पार्टनर के साथ भारत के ह्रदय नगरी यानि मध्य प्रदेश में घूमने के लिए किसी बेहतरीन जगह की तलाश में है, तो पचमढ़ी ज़रूर पहुंचें। यह एक छोटा हिल स्टेशन है लेकिन, अगस्त में मानसून होने के कारण इस जगह की खूबसूरती के आगे हिमाचल और उत्तराखंड भी फीका लगने लगते हैं। घने जंगल, जंगल में गुफा, चित्रों, दृश्यों, झरनों और झीलो के लिए प्रसिद्ध यह जगह हर साल लाखों प्रेमियों की मेजबानी करती है। यहां आप बी फाल, पांडव गुफा, प्रियदर्शनी पॉइंट और सतपुड़ा नेशनल पार्क जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:महाराष्ट्र के इन बेहतरीन हिल स्टेशनों के आगे हिमाचल भी है फीका
पार्टनर के साथ अगस्त के महीने में पूर्व भारत में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर सिक्किम आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है। प्राकृतिक सुन्दरता, सुंदर झरनों और अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर सिक्किम रोमांटिक पलों को हवा देने के लिए काफी है। अगस्त में यहां का मौसम एकदम सुहावना भी होता है। यहां कई प्राचीन मठ भी मौजूद है। यहां आप त्सोमो झील, नाथुला दर्रा, रुमटेक मठ और कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@travelogyindia.co,jagranimages.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।