herzindagi
famous water parks in chandigarh

Chandigarh में बच्चों के साथ बनाएं इन Water Parks में घूमने का प्लान, सस्ती टिकट में मिलेगा डबल मजा

उम्र चाहे कितनी भी हो, दिल हमेशा बच्चा रहना चाहिए। तभी आप बच्चों के साथ पूरी जिंदगी मस्ती भरी लाइफ जी सकते हैं। अगर अपने अंदर के बच्चे को बाहर लाना है, तो वॉटर पार्क जाने का प्लान बना लें।   
Editorial
Updated:- 2024-05-21, 16:43 IST

चंडीगढ़ में बच्चों के साथ वीकेंड आप बहुत ही अच्छी तरह से एन्जॉय कर सकते हैं। क्योंकि यहां एक साथ आपको ढेर सारी जगहें घूमने को मिलेंगी। अगर हर वीकेंड आप बच्चों के साथ बस सुखना लेक ही घूमने जाते हैं, तो आप ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि चंडीगढ़ के फेमस वॉटर पार्क आपके एक दिन के ट्रिप को रोमांचक बना देगी।

इन जगहों पर केवल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी खूब मस्ती कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ के कुछ फेमस वॉटर पार्क के बारे में जानकारी देंगे। 

थंडर जोन मनोरंजन और वाटर पार्क (Thunder Zone Amusement And Water Park)

 Thunder Zone Amusement And Water Park

यह जगह वाटर पार्क बच्चों और बड़ों के लिए किसी वंडरलैंड से कम नहीं है। एक साथ 12 एडवेंचर सवारी, अलग-अलग तरह के स्लाइड और बच्चों के लिए झूले जैसी कई चीजें आपको इस पार्क में देखने को मिलेंगे। चंडीगढ़ का यह वॉटर पार्क चिलचिलाती गर्मी के महीनों हर किसी के लिए बेस्ट जगह है। 11 एकड़ में फैली यह जगह चंडीगढ़ में सबसे बड़े वॉटर पार्कों में से एक है। यह चंडीगढ़ में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।

  • लोकेशन- मोहाली, सरहिंद - मोरिंडा रोड, निकट, लांडरां, चंडीगढ़
  • समय: सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक
  • साथ में लेकर जाने के लिए चीजें- आईडी प्रूफ, सनस्क्रीन और धूप का चश्मा, कैश और कार्ड और कपड़े।
  • थंडर जोन मनोरंजन पार्क के लिए प्रति व्यक्ति 749 रुपये देने होंगे।
  • वॉटर पार्क और मनोरंजन पार्क कॉम्बो के लिए 1150 रुपये देने होंगे। 
  • केवल वॉटर पार्क के लिए चार्ज 1000 रुपये से शुरू होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Chandigarh Fun Places: चंडीगढ़ में बच्चों के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने, कम खर्चे में मिलेगा डबल मजा

फन सिटी (Fun City Water Park)

Fun City Water Park

तपती गर्मी से राहत पाने के लिए, फन सिटी वंडर वॉटर बेस्ट चॉइस है। मौज-मस्ती से भरी इस जगह पर आप अपने वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि वीकेंड पर टिकट अन्य दिनों के मुकाबले थोड़े महंगे होते हैं। फन सिटी चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय वॉटर पार्क में से एक है। 43 एकड़ भूमि में फैली इस जगह पर आप बच्चों को घंटो तक मस्ती करने के लिए छोड़ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- One day trip: एक दिन की ट्रिप में चंडीगढ़ के आसपास में स्थित इन जगहों को बनाएं ट्रैवल पॉइंट


  • लोकेशन- नाडा साहिब गुरुद्वारा बरवाला रोड, रामगढ़, चंडीगढ़
  • स्लाइड- रेड ड्रैगन स्लाइड, क्रेज़ी क्रूज़, पेंडुलम स्लाइड, बाउल स्पीड टाइफून टनल और क्रूसेडर जैसी चीजें आप कर सकते हैं। 
  • खुलने का समय- सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
  • करने के लिए चीजें- यहां आप बोटिंग, पानी में मस्ती और कार राइड जैसी कई चीजें कर सकते हैं। 
  • अगर आप अम्यूजमेंट पार्क में जाना चाह रहे हैं, तो टिकट प्राइस 600 रुपये से शुरू होते हैं। 
  • वॉटर पार्क के लिए आपको 1,250 रुपये देने होंगे। 
  • अम्यूजमेंट पार्क और वॉटर पार्क का कॉम्बो टिकट लेने पर आपको 1,300 रुपये देने होंगे। 

अगर आप थंडर जोन और एक्वा विलेज पार्क में जा चुके हैं, तो चंडीगढ़ चंडीगढ़ कालका रोड, पिंजौर के पास स्थित एक्वा विलेज वॉटर पार्क में जा सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।