शादी के बाद हनीमून पर जाना किसी भी कपल्स के लिए एक बेहद ही खास अनुभव होता है। माना जाता है कि हनीमून के बाद कपल्स वैवाहिक जीवन की शुरुआत अच्छी तरह से करते हैं। जब किसी की शादी होती है तो वो शादी से पहले या शादी के बाद प्लानिंग करते हैं कि हनीमून के लिए कहां जाना चाहिए। लेकिन कई बार कपल्स गलत जगह का चुनाव कर लेते हैं।
अगर आप भी शादी के बाद हनीमून जाने का प्लान बना रहे और किसी सस्ती जगह के साथ-साथ रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए।
इस लेख में हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कम खर्च में हनीमून का प्लान बना सकते हैं। ये जगहें रोमांटिक नजारों से भी परिपूर्ण हैं। आइए जानते हैं।
भारत में हनीमून मनाने के लिए ऊटी सबसे अच्छी जगहों में से एक है। पहाड़ों से घिरा ऊटी एक नहीं बल्कि कई अद्भुत नजारों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां स्थित निलगिरी की पहाड़ियों में अपने पार्टनर के साथ सुकून भरा पल बिता सकते हैं। यक़ीनन यहां कि जलवायु हनीमून को यादगार बना सकती है। यहां आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में राजस्थान घूमने का IRCTC का बेहतरीन तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
अगर आप हनीमून के लिए हिमाचल प्रदेश में किसी जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको कुल्लू-मनाली नहीं बल्कि धर्मशाला जाना चाहिए। कहा जाता है कि धर्मशाला कुल्लू-मनाली से अच्छी, रोमांटिक और सस्ती जगह भी है। यहां आप अपने हमसफ़र के साथ जीवन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।
हनीमून के लिए उत्तराखंड में एक से एक बेहतरीन जगहें हैं, लेकिन अगर आप रोमांटिक जगह के साथ-साथ सस्ती जगह की तलाश में हैं तो फिर आपको नैनीताल ज़रूर जाना चाहिए। समुद्र तल से लगभग 900 से अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थित नैनीताल प्राकृतिक नजारों से परिपूर्ण स्थल है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि शहर से यहां आसानी से पहुंच भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:नवम्बर में पार्टनर संग इन रोमांटिक जगहों पर घूमने पहुंचें, नहीं करेगा लौटने का मन
अगर आप राजस्थान की किसी जगह हनीमून के लिए प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको जैसलमेर ज़रूर जाना चाहिए। गोल्डन सिटी के नाम से फेमस यह शहर जीवन की शुरुआत करने के लिए एक बेस्ट स्थान हो सकता है। जैसलमेर में आप शाही अंदाज़ में भी हनीमून को प्लान कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credut:(@travelfoxx)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।