
वीकेंड पर नया क्या बनाएं? यह सवाल हर किसी के मन में होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वीकेंड ही होता है जब सभी लोग घर पर होते हैं और साथ में खाना एन्जॉय करते हैं। इस बार आप सिर्फ एक डिश को बनाकर अपने पार्टनर को न खिलाएं, बल्कि आप अपने पार्टनर को खुश करने के लिए स्पेशल थाली तैयार करें। आइए बताते हैं थाली में आप कौन-कौन सी डिश को सर्व कर सकती हैं और पार्टनर का वीकेंड अच्छा बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं बिहारी लौकी चोखा, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगी सब्जी... हर वीकेंड होगी बनाने की डिमांड
इसे भी पढें: Maa Ke Hath Ka Jadu: मेरी मम्मी गर्मियों में जरूर बनाती हैं ये 4 कूलिंग चटनियां, आप भी थाली में कर सकती हैं शामिल
इस वीकेंड को बनाएं स्पेशल और घर पर पार्टनर के लिए बनाएं स्पेशल थाली। इसकी रेसिपी को ध्यान में रखें और इसी के हिसाब से इसे सर्व करें, जिसे खाकर आपका पार्टनर खुश हो जाएगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
वीकेंड घर पर बनाएं ये स्पेशल थाली रेसिपी
इसके लिए आपको सबसे पहले आलू और दाल को उबालना है। जब ये दोनों चीजें अच्छे से उबल जाएं, तो आलू को निकालकर ठंडा होने दें।
फिर आपको चावल को अच्छे से भिगोना है और इसे 10 मिनट बाद पकाने के लिए रख देना है।
जब तक चावल पकेंगे तब तक आपको आलू को छिलकर इसका चोखा तैयार करना है। फिर आपको 2 चम्मच सत्तु को एक गिलास में डालना है। इसमें प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और नमक को मिक्स करके इसका शरबत बनाना है।
जब चावल अच्छे से पक जाएं, तो इसे 2 हिस्सों में बांट लें। एक में लहसून की चटनी और जरूरी मसाले डालकर पकाना है।
एक तरफ चावल को एक बाउल में डालें इसमें पीसे हुए करी पत्ते का पाउडर डालें। इसमें थोड़ा नमक भी मिक्स करें।
इसके बाद इस करी पत्ता पोड़ी राइस को बनाकर सर्व करना है। साथ में सर्व करें पापड़।
इसके लिए आपको सबसे पहले दाल को एक कटोरी में सर्व करें। फिर इसके साथ करी पत्ता पोड़ी को एक कटोरी में डालना है।
इसी के साथ आलू का चोखा, पापड़, सलाद और लहसून की चटनी का बना चावल। साथ में सर्व करें सत्तु की ड्रिंक।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।