क्या पौधों के लिए चीनी मिट्टी का गमला है सही?

घर में पौधे लगाने का शौक बहुत से लोगों को होता है। हालांकि पौधे लगाना जितना आसान है उनका रखरखाव उतना ही मुश्किल है। कुछ लोग पौधों को प्लास्टिक के गमलों में लगाते हैं तो कुछ मिट्टी के गमले में। 

is it good to keep plants in ceramic pot

Kya Chini Mitti Ke Gamle Mein Paudhe Rakhna Theek Hai: घर में पौधे लगाने का शौक बहुत से लोगों को होता है। हालांकि पौधे लगाना जितना आसान है उनका रखरखाव उतना ही मुश्किल है। कुछ लोग पौधों को प्लास्टिक के गमलों में लगाते हैं तो कुछ मिट्टी के गमले में। वहीं, कुछ लोग पौधों के लिए चीनी मिट्टी के गमलों का चयन करते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि क्या चीनी मिट्टी के गमले में पौधों को लगाना सही है।

क्या पौधों के लिए चीनी मिट्टी का गमला है सही?

is ceramic pot ok for plants

चीनी मिट्टी का गमला पौधों के लिए बिलकुल सही माना जाता है, विशेष रूप से तब जब पौधे छोटे हों और इनहाउस केटेगरी के हों यानि कि घर के अंदर रखे जाने वाले पौधे।

असल में चीनी मिट्टी का गमला अलग-अलग रंग, आकार और डिज़ाइन में आता है। ऐसे में चीनी मिट्टी के गमले में इंडोर प्लांट लगाकर घर में रखा जाए तो इससे घर भी अपने आप ही डेकोर हो जाता है और पौधे की खूबसूरती भी बढ़ती है।

इसके अलावा, चीनी मिट्टी के गमले में छोटे-छोटे छेद होते हैं जो पौधों तक हवा और नमी को पहुंचाने का काम करते हैं। साथ ही, जरूरत से ज्यादा पानी को गमले से बाहर कर देते हैं ताकि पौधे की जड़ सड़े नहीं और पौधा अच्छे से पनप सके।

यह भी पढ़ें:Jasmine Plant: मुरझाए हुए मोगरे में डालें ये ठंडी खाद, फूलों से लद सकती है डाली

चीनी मिट्टी का गमला पौधे को इन्सुलेशन प्रोवाइड कराता है जिससे अगर बाहरी तापमान कम या ज्यादा हो तो उस दौरान भी पौधा सड़ने या खराब होने से बच जाता है। ये खासियत तापमान की चपेट में जल्दी आने वाले पौधों के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

is ceramic pot good for plants

चीनी मिट्टी का गमला प्लास्टी और यहां तक कि मिट्टी के गमले के मुकाबले ज्यादा स्थिर और भार सहने वाला होता है। जहां एक ओर मिट्टी के गमले का टूटने का डर रहता है तो वहीं, एक समय के बाद पुराना होने पर मिट्टी का गमला झड़ने लगता है।

अगर आपको भी घर में पौधे रखने का शौहुक है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि चीनी मिट्टी के गमले में पौधों को रखना सही है या गलत। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi, amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP