आज के समय में पौधारोपण के साथ-साथी इनका संरक्षण करना भी बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है। आप समझ ही सकते हैं कि आज के समय में शहरों को कितना ज्यादा बुरा हाल है। ढेर सारी गाड़ियां और बढ़ता प्रदूषण तरह-तरह की बीमारियों का कारण बन रहा है।
पेड़ -पौधों को काटकर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें तो बना दी गई हैं। लेकिन बिना ऑक्सीजन के क्या आप जी सकते हैं? इसलिए जरूरी है कि आप ऐसे पौधे लगाएं, जो आने वाले समय में आपको जीवन जीने में मदद करें। अगर आप आज पौधा लगाएंगे, तो फ्यूचर में यह आपके परिवार को ही फायदा देगा। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में जानकारी देंगे, जो लंबे समय तक जीवित रहते हैं।
आप अपने गार्डन में फूल वाले पौधे लगाने के साथ-साथ ऐसे पौधे भी लगाएं, जो आपको बाद में फायदा दें। ऐसा इसलिए क्योंकि फूल वाले पौधों की आयु ज्यादा नहीं होती। यह कुछ समय बाद सुख जाते हैं और आपको इसे बदलना पड़ता है।
गर्मियों के मौसम में आप आम तो खा रहे होंगे, लेकिन क्या आपने इसका पौधा अपने गार्डन में लगाने का सोचा। आम का पेड़ 10 साल से भी ज्यादा समय तक जीवित रहता है। ऐसे पौधे को अगर आप अपने गार्डन में लगाएंगे, तो आम के पौधे का आपको केवल कुछ सालों तक ख्याल रखना होगा। इसके बाद जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाएगा, तो यह अपने अच्छे से ग्रो करने लगता है।
इसे भी पढ़ें- किन पौधों में आते हैं बड़े आकार वाले फूल, जानें
नीम का पेड़ केवल आपके सेहत के लिए ही नहीं बल्कि हमारी प्रकृति के लिए भी अच्छा है। अगर हर कोई अपने गार्डन में ऐसे पेड़ लगाने लगे, तो फ्यूचर में आपको कभी पेड़ की कमी की समस्या नहीं होगी।
आज के समय हर कोई पेड़ लगाने के लिए लोगों को जागरूक करता है। लेकिन यह हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपनी इच्छा से भी ऐसे पेड़ लगाएं। नीम का पेड़ भी 10 साल से ज्यादा समय तक जीवित रहता है। इस पेड़ की लंबाई भी बहुत होती है।
इसे भी पढ़ें- साल भर हरा-भरा रहेगा पुदीने का पौधा, गर्मियों में इस तरह रखें ख्याल
25 से 30 फुट तक ऊंचा यह पौधा भी 10 साल से ज्यादा समय तक चलता है। इसलिए अगर आप अपने गार्डन में ऐसा कोई पौधा लगाना चाहते हैं, जो आपका लंबे समय तक साथ निभाए, तो आप इसे लगा सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।