गर्मियों के मौसम में पौधों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। तेज धूप, गर्म हवा और मिट्टी में नमी की कमी होने की वजह से पौधे बहुत जल्दी सूख जाते हैं। यही कारण है कि इस मौसम में लोग शरीर में पानी की कमी नहीं हो इसके लिए शिकंजी और शरबत बनाना पसंद करते हैं।
शिकंजी में कई लोगों को पुदीना डालना पसंद होता है। पुदीने की चटनी भी लोग गर्मियों में बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन बार-बार पुदीना मार्केट से खरीदना लोगों को एक भारी काम लगता है। अगर आप बाजार में पुदीना खरीदने भी जा रहे हैं, तो आपको 10 से 15 रुपए में बस कुछ पत्ते ही मिलेंगे। इसलिए कई लोग हैं, जो घर में पुदीने का पौधा उगाना पसंद करते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको गर्मियों में पुदीना के पौधे का ख्याल रखने के कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स की मदद से आप साल भर पुदीने का पौधा हरा-भरा रख सकते हैं।
पुदीने का पौधा कब लगाएं (How To Grow Mint in Summer)
गमले में पुदीने के पौधे को आप किसी भी मौसमें उगा सकते हैं। लेकिन इसका ख्याल खास तरह से रखना पड़ेगा। पुदीने को बसंत ऋतु में लगाना सबसे अच्छा होता है। पुदीना उगाना आसान होता है, लेकिन इसके कई अलग-अलग प्रकार होते हैं। यह पौधा धूप या हल्की छाया में पनपता है। इसलिए इसे उगाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा
पुदीना के पौधे का ख्याल कैसे रखें?
- अगर आप पहली बार पौधे को उगाने जा रहे हैं, इसे अच्छी धूप में रखें और मिट्टी में नमी का ध्यान रखें।
- गमले के स्थान पर जितनी अधिक धूप होगी, आपके पुदीने को उतनी ही अधिक नमी की आवश्यकता होगी। ध्यान रखें कि पौधे को सूखा नहीं होने देना है।
- गर्मियों में पौधे का ख्याल रखने का आसान तरीकायह है कि आप मिट्टी की नमी का ध्यान रखें।
- आपको पौधे का ख्याल रखने के लिए फलों के छिलके से बना खाद और गोबर के खाद जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से पौधे को नुकसान नहीं पहुंचेगा, जिससे पौधा साल भर हरा भरा रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Caring For Desk Plants: रोज पानी देने के बाद भी मुरझा रहा है ऑफिस टेबल पर रखा पौधा, तो करें ये 3 उपाय
- गर्मियों के मौसम में आप पौधे की मिट्टी में उगली डालकर नमी चेक कर सकते हैं। अगर मिट्टी सुखी है, तो इसमें पानी डालें।
- जब पौधा अच्छे से बढ़ जाए, तो इसे दोपहर में तेज धूप से दूर रखें। आप दोपहर 1 से 3 बजे के बीच गमले को किसी छांव वाली जगह पर रख दें। इससे पौधे को तेज धूप से नुकसान नहीं पहुंचेगा।
- अगर पौधे की टहनियां ज्यादा बड़ी होती जा रही है, तो आपको इसे किसी बड़े गमले में स्थानांतरित कर देना चाहिए। इससे इनकी जड़ों को नुकसान नहीं पहुंचता है और यह अच्छे से ग्रो करता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों