herzindagi
image

बाजार से खरीदने की जगह छत पर उगाएं चेरी का पेड़, बस लगाते समय गमले में चुपके से डालें इन 4 चीजों की खाद...आस-पास के लोग भी पूछने लगेंगे राज

How to Grow Chery Plant in Pot: आमतौर पर हम लोग कुछ फल के पौधे ही अपने घर में लगाते हैं। लेकिन बात जब महंगे फ्रूट की आती है, तो हमें लगता है इन्हें ग्रो करना मुश्किल का काम होगा। पर आपको बता दें कि आप चाहे तो चेरी के पौधे को भी अपने बगीचे में ग्रो कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको गमले में चुपके से 4 चीजों से तैयार खाद डालनी होगी। नीचे जानिए-
Editorial
Updated:- 2025-08-20, 15:08 IST

How to Grow Cherry Tree Faster: वर्तमान में हर दूसरा व्यक्ति अपने घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करता है। पौधे न केवल फल या सब्जियां केमिकल फ्री देते हैं बल्कि मन को भी शांति प्रदान करते हैं। अब ऐसे में बहुत से लोग अपने बगीचे में नए-नए फ्रूट प्लांट लगाते हैं। अगर भी उनमें से एक है और चेरी का प्लांट लगाना चाह रही है। लेकिन बहुत से लोग सोचते हैं कि चेरी का पेड़ उगाना मुश्किल है। पर बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। केवल कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप छत पर चेरी उगा सकते हैं

अगर आप चाहते हैं कि आपका चेरी का पेड़ स्वस्थ रहे और फलों से लद जाए तो आपको बीज या पौधे को लगाते समय मिट्टी में चुपके से कुछ चीजें मिलानी की जरूरत है। आइए जानते हैं कि चेरी प्लांट को घर पर लगाते समय क्या करें-

चेरी का पौधा कैसे लगाएं?

cherry plant care tips

किसी भी पौधे को लगाते समय सही गमले और सही खाद का होना बहुत जरूरी है। अन्यथा पौधे को खराब होने में समय नहीं लगता है। नीचे जानिए चेरी का पौधे लगाने का सही तरीका-

  • चेरी का पौधा लगाते समय एक बड़ा और गहरा 12x12 इंच का गमला या ग्रो बैग लें।
  • अब गमले के नीचे एक छोटा सा छेद करें, ताकि पानी का भराव गमले में न हो।
  • इसके बाद गमले में मिट्टी भरकर उसमें पौधा या बीज लगाकर पानी का छिड़काव।
  • चेरी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए उसे सीधे धूप आने वाली जगह पर रखें, जहां कम से कम 6-8 घंटे की बराबर धूप आती है।
  • पौधे को समय-समय देखभाल की खास जरूरत है। पौधा उगने पर हल्की-हल्की कटाई करें। साथ ही अगर गमले में कोई घास या खरपतवार निकल दें।

इसे भी पढ़ें- Lemon Plant Growing Tips: नींबू के पौधे में चुपके से डालें 5 रुपये की यह 1 चीज, गुच्छे में निकलेंगे फल... आस-पास के लोग भी पूछने लगेंगे राज

चेरी का पौधा लगाते समय कौन सी खाद डालना सही?

  • सड़ी हुई गोबर की खाद
  • सरसों की खली
  • नीम खली
  • बोन मील

चेरी के पौधे में कैसे खाद डालें?

cherry tree growing tips

चेरी के पौधे की तेज ग्रोथ और स्वस्थ रखने के लिए खाद का सही मिश्रण होना बहुत जरूरी है। अगर आप अपने प्लांट को हेल्दी रखने के साथ ही फलों से लदा हुआ देखना चाहती हैं, तो पौधे को लगाते समय नीचे बताए गए चीजों का मिश्रण जरूर डालें।

  • सबसे पहले सड़ा हुआ गाय या भैंस का गोबर ले लें।
  • इसे आप नर्सरी या आस-पास या दूध देने वाले व्यक्ति के यहां भी ला सकती हैं।
  • इसके बाद गोबर में सरसों की खली और नीम खली का पाउडर मिलाएं।
  • अगर नीम खली नहीं है, तो नीम की पत्ती को सुखाकर उसका पाउडर बना लें।
  • बाद में बोन मील डालकर अच्छे से मिक्स कर मिश्रण तैयार करें।
  • अब इस तैयार खाद को मिट्टी में मिलाएं। इसका इस्तेमाल करने से पौधे को आवश्यक पोषक तत्व, फलों की संख्या, जड़ों को मजबूत और कीटों को दूर रखने के लिए किसी अन्य प्रकार की चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- छोटे से गमले में इन 2 तरीकों से लगा सकती हैं अदरक का पौधा, जानिए प्रोसेस और कौन-सी खाद रहेगी बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
चेरी का पौधा कब लगाना चाहिए?
चेरी का प्लांट लगाने का सही समय अक्टूब-नवंबर या मार्च-अप्रैल है।
क्या गमले में चेरी का पौधा लगा सकते हैं?
चेरी के पौधे को गमले में लगा सकते हैं। इसके लिए बस सही किस्म और सही गमले को चुनने की जरूरत है।
चेरी का पौधा कितने दिन में फल देता है?
अगर आप ग्राफ्टिंग से पौधे को ग्रो करती है, तो यह 1-2 साल में फल दे सकता है। वहीं अगर आप बीज से ग्रो करती है, तो यह 4 से 5 साल लग सकते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।