घर में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जिनका इस्तेमाल हम एक ही काम के लिए करते हैं। दरअसल, बाकि चीजों के बारे में हमें पता ही नहीं होता है, लेकिन घर में यूज होने वाली छोटी सी मामूली चीज का यूज करके अपने कई काम आसान बना सकती हैं। अब बात कर लीजिए कपड़ों में लगाने वाली क्लिप्स का जिसका अधिकतर घरों में यूज केवल कपड़ों को सुखाते वक्त किया जाता है। ताकि कपड़ों को हवा में उड़ने से बचाया जा सके, लेकिन शायद आपको सुनकर अजीब लगेगा की आप क्लोथ क्लिप्स की मदद से घर और गार्डन से जुड़े कई कार्यों को आसान बना सकती हैं। जी हां कपड़ों में लगाने वाली यह क्लिप्स आपके रोजमर्रा के काम सुलझाने में मदद कर सकती हैं। इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे और आप एक ही चीज से अपने अन्य कामों को भी कर लेंगी। चलिए फिर आप भी इस आर्टिकल के जरिए जान लीजिए कि आप कपड़ों में लगाने वाली क्लिप को बाकि और किन चीजों में इस्तेमाल कर सकती हैं।
आज हम आपको क्लोथ क्लिप्स के अन्य चमत्कारी यूज बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई करके देख सकती हैं।
आप कपड़ों वाली इस क्लिप्स से मोबाइल स्टेंड बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको अपने फोन के दोनों साइड क्लिप्स को लगाना है और पीछे की तरफ भी दो क्लिप्स को लगाना है। आपका सस्ता और जुगाड़ वाला मोबाइल स्टेंड बनकर तैयार है। आजकल इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में आप भी इस ट्रिक को एक बार जरूर ट्राई करके देखें। यह आपके बड़ा काम आएगा।
आप गार्डन में भी इन कपड़े वाली क्लिप का भी यूज कर सकती हैं। बगीचे में उगने वाली बेल यदि जमीन पर फैल रही है तो आप उसको क्लिप्स की मदद से टांग सकती हैं। इसके लिए आपको बेल का एक सिरा लेकर उसको ऊपर की तरफ रस्सी या धागे की मदद से टक कर देना है। ऐसा करने से बेल जमीन पर फैलेगी भी नहीं और इस बांधने से बेल काफी तेजी से बढ़ती भी है।
आप क्लोथ क्लिप्स से अपने बेडरूम और ड्राइंग रूम को खूबसूरत बना सकती हैं। आप इन क्लिप्स की मदद से अपनी छोटी-छोटी फोटोज को टांग सकती हैं। इसके लिए आपको दीवार पर कोई पतला धागा चिपकाना होगा। इसके बाद आप धागे के साथ फोटो में भी क्लिप लगाएं। इसे आप एक के बाद एक करके लगाती जाएं। यह आपके रूम को बेहद सुंदर लुक देगा।
आपने अक्सर देखा होगा घर में या लैपटॉप की टेबिल के नीचे तारों का जाल फैला रहता है। ऐसे में आप इन कपड़ों वाली क्लिप को लेकर उन तारों को इकठ्ठा करें और उसमें लगा दें। इससे तार एक जगह आ जाएंगे और अच्छे भी लगेंगे।
ये भी पढ़ें: बाइंडर क्लिप्स की मदद से अपनी रोजमर्रा की इन प्रॉब्लम्स को करें सॉल्व
अक्सर टूथपेस्ट एकदम खत्म हो जाता है और उसको हम हाथों से दबाकर निकालने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आप इन क्लोथ क्लिप को टूथपेस्ट के नीचे की साइड लगाकर ऊपर की ओर दबाते हुए धीरे-धीरे लेकर आएं। इससे सारा टूथपेस्ट बाहर आसानी से आ जाएगा।
ये भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर लगे दाग हटाने के लिए करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल
घरों में नमकीन, बिस्किट और अन्य मसालों और दूध आदि के पैकेट खुल जाने के बाद बच जाते है। ऐसे में यदि हम उन्हें खुले में छोड़ते हैं तो वह सील जाते हैं या फिर फैल जाते हैं। इस प्रॉब्लम का सोल्यूशन भी यह कपड़ों वाली क्लिप्स हैं। आप इनको पैकेट के ऊपर लगा सकती हैं। इससे वो एकदम सील हो जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।