herzindagi
toothpaste cleaning hacks

इन 5 चीजों पर लगे दाग हटाने के लिए करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल

Toothpaste Hacks: दांतों के अलावा और भी कामों के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-18, 14:41 IST

Toothpaste Hacks: एक समय था जब लोग दांतों की सफाई के लिए टूथपेस्ट जैसी चीजों का इस्तेमाल करते थे। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग दांत चमकाने के लिए टूथपेस्ट यूज करते हैं।

पर दांतों की सफाई के अलावा और भी कई कामों के लिए टूथपेस्ट बहुत काम की साबित हो सकती है। आप सोच रहे होंगे कैसे? तो आइए आपको बताते हैं टूथपेस्ट को दाग हटाने के लिए कैसे हटाया जा सकता है।

जूतों की करें टूथपेस्ट से सफाई

  • चाहे किसी भी रंग के जूते खरीद लें एक समय के बाद शूज बहुत गंदे हो जाते हैं।
  • शूज से गंदगी हटाने के लिए उन्हें बार-बार नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से रंग फीका होता है और क्वालिटी भी खराब हो जाती है।
  • ऐसे में सवाल यह है कि जूतों की सफाई कैसे की जाए? आपको बता दें कि टूथपेस्ट की मदद से आप आसानी से जूते साफ कर सकते हैं।
  • आपको बस जूते पर लगे दाग पर टूथपेस्ट लगानी है। इसके बाद साफ कपड़े से टूथपेस्ट को साफ करना है।
  • ऐसा करने पर जूते काफी साफ हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ेंः आपका फर्नीचर हमेशा रहेगा नया, बस बनाएं यह फर्नीचर पॉलिश स्प्रे

फोन का कवर करें साफ

  • फोन के कवर पर अक्सर कई चीजों के दाग लग जाते हैं। ऐसे में 2 से 3 मिनट के लिए टूथपेस्ट को कवर पर लगा दें।
  • इसके बाद टूथपेस्ट को साफ कपड़े या टिशू से साफ करें। आप देखेंगे की फोन का कवर बहुत साफ हो चुका है।
  • कवर के अलावा फोन पर लगे छोटे-मोटे स्कैच को भी टूथपेस्ट गायब कर देता है।

लिपस्टिक का दाग

  • बहुत बार लाइट कलर के कपड़ों पर गलती से लिपस्टिक का दाग लग जाता है। ऐसा होने पर भी टूथपेस्ट यूज की जा सकती है।
  • दाग पर टूथपेस्ट लगाएं और उसे किसी ब्रश की मदद से साफ करें।

इसे भी पढ़ेंः घर में मौजूद इन चीजों से बनाया जा सकता है साबुन, जानें कैसे

टेबल पर लगे चाय के दाग

  • चाय पीते वक्त हम कप को टेबल पर रख देते हैं जिससे चाय का दाग लग जाता है।
  • ऐसे में अगर चाय का दाग टेबल से ना हटे तो आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें।
  • टूथपेस्ट लगाने से चाय का दाग छूमंतर हो जाता है।

दीवारों पर लगे दाग

  • पेंट करवाने के बाद कुछ दिनों तक दीवारें बहुत साफ-सुथरी नजर आती हैं।
  • लेकिन एक समय के बाद दीवारों पर तरह-तरह के दाग लग जाते हैं।
  • इन दागों से छुटकारा पाने के लिए इन पर टूथपेस्ट लगाएं और हल्के हाथ से मसलें।
  • ऐसा करने पर दाग हट जाता है और दीवारे साफ लगती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।