आज फोन हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है, जिसकी सेफ्टी के लिए हमें फोन कवर की जरूरत पड़ती है। इतना ही नहीं सुंदर फोन कवर आपके फोन को एक अच्छा लुक भी देते हैं। वैसे तो बाजार में कई तरह के फोन कवर्स मिल जाते हैं, मगर वो बहुत ही महंगे होते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर रखे कुछ सामानों की मदद से अपने लिए फोन कवर बना सकती हैं। अगर आपको आर्ट और क्राफ्ट में इंट्रेस्ट है तो यह DIY आपके लिए बहुत हेल्पफुल होगें। क्रिएटिव और सुंदर दिखने के कारण आप इसे किसी को गिफ्ट भी कर सकती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर किस तरह से आप अपने लिए घर पर फोन कवर्स बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत सिंपल है और बनाने के लिए आपको ज्यादा सामानों की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
पॉप सॉकेट फोन कवर-
आज के समय में जब फोन के गिरने और फिसलने का डर होता है, आपको अपने फोन की सेफ्टी का ध्यान भी रखना पड़ता है। पॉप सॉकेट फोन कवर लगाकर आप फोन को आसानी से होल्ड कर सकते हैं, जिसके बाद फोन के गिरने के चांसेस कम हो जाते हैं। वैसे तो यह बाजार में मिल सकते हैं मगर आप इसे मात्र 60 से 70 रुपए की कीमत में ही घर पर तैयार कर सकती हैं।
सामान-
- ट्रांसपेरेंट फोन केस -1
- पॉम पॉम- 1
- पॉप सॉकेट- 1
- ग्लिटर शीट- 2 (मनपसंद कलर)
- कैंची- 1
- ग्लू-1
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले ग्लिटर शीट को कट करके 2 सीगें और एक मुह बनाएं।
- इसके बाद पॉम पॉम को ग्लू की मदद से पॉप सॉकेट के साथ जोड़ दें।
- फिर पॉप सॉकेट को फोन कवर पर अच्छे से अटैच करें।
- फोन केस को सजाने के लिए ग्लिटर शीट लें और उसे फोन केस के हिसाब से कट कर लें।
- इसके बाद शीट को ग्लू की मदद से फोन केस पर चिपका दें।
इन आसान तरीकों से आपका पॉम पॉम सॉकेट फोन कवर तैयार हो जाएगा। इसके बाद आप फोटो खींचते या कोई वीडियो देखते समय आसानी से फोन को होल्ड कर सकेंगी।
इसे भी पढ़ें-प्लास्टिक के डिब्बे से कैसे हटाएं तेल और हल्दी के दाग, जानें आसान टिप्स
गैलेक्सी फोन केस-
आप अपने टूटे हुए फोन कवर से भी कुछ क्रिएटिव तैयार कर सकती हैं। अगर आपके पास कोई फोन कवर पुराना या गंदा रखा हुआ है तो उसे आप साफ करके दोबारा भी इस्तेमाल कर सकती हैं। गैलेक्सी फोन कवर आपके फोन को बेहद अलग लुक देता है, कुछ आसान स्टेप्स के साथ आप इसे घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
सामान-
- फोन केस (पुराना)
- नेल पेंट- 3 (पिंक, पर्पल, ब्लू)
- फोम- 2 (छोटे-छोटे टुकड़े)
- व्हाइट वाटर कलर -1
- टूथब्रश- 1
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले पिंक और ब्लू कलर की नेल पेंट को फोन केस पर लगाएं, इसके बाद फोम की मदद से नेल पेंट को अच्छे से फैला दें।
- फिर ब्लू और पिंक नेल पेंट को भी इसी तरह फोम की मदद से फोन केस पर लगाएं। ऐसा करने से आपके फोन कवर का गैलेक्सी बेस तैयार हो जाएगा।
- इसके बाद एक टूथब्रश लेकर उसपर व्हाइट पेंट कलर लगाएं और ब्रश की मदद से फोन केस पर वाइट कलर स्प्रे करें।
इन आसान तरीकों से आपका पुराना फोन कवर भी गैलेक्सी फोन कवर की तरह बनकर तैयार हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें-कार फ्लाई कीड़ों को भगाने के लिए अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स
क्लासी पेपर फोन कवर -
कई बार आपने देखा होगा कि कई बार फोन कवर्स पर कुछ लिखा हुआ होता है, जो आपकी पर्सनालिटी के बारे में भी बताता है। आप चाहें तो इस तरह के यूनिक कवर्स भी घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
सामान-
- न्यूज पेपर- 1
- ग्लू- 1
- परमानेंट मार्कर-1
- पुराना फोन केस- 1
बनाने का तरीका -
- सबसे पहले न्यूज पेपर को छोटे-छोटे टुकड़ों में कट कर लें।
- फिर ग्लू की मदद से इन पेपर पीसेस को फोन केस पर पेस्ट कर लें।
- इसके बाद परमानेंट मार्कर से अपना मन पसंद कोट या शब्द फोन पर लिखें।
इन तीन स्टेप्स के साथ ही आपका पेपर फोन कवर बनकर तैयार हो जाएगा।
फैबरिक फोन कवर-
आपके घर पर कई पुराने कपड़े रखे होते हैं। आप चाहें तो इनकी मदद से भी अपने लिए एक परफेक्ट फोन कवर तैयार कर सकती हैं। यह फैबरिक फोन कवर देखने में काफी अलग और खूबसूरत लगते हैं, इस भी आप आसान तरीके से घर पर तैयार कर सकते हैं।
सामान-
- फैंसी कपड़ा- 1/2 मीटर
- ट्रांसपेरेंट फोन केस- 1
- ग्लू- 1
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक कपड़े को फोन के शेप में कट कर लें।
- इसके बाद ट्रांसपेरेंट फोन केस पर इस कट किए हुए कपड़े को ग्लू की मदद से अच्छे से चिपका लें।
बस इन दो आसान स्टेप्स के साथ आपका बोरिंग सा दिखने वाला फोन कवर भी अच्छा और अट्रैक्टिव हो जाएगा।
तो यह थे कुछ तरीके जिनकी मदद से आप अपने लिए खूबसूरत से फोन कवर तैयार कर सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसे क्रिएटिव आइडिया के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के
Recommended Video
image credit- google searches, homeesthetic.com, gstatic.com, pinimg.com and etsystatic.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों