गजरे को कई दिनों तक रखना चाहती हैं फ्रेश? आजमाएं ये आसान ट्रिक्स...ताजगी के साथ महक भी रहेगी बरकरार

How do You Preserve Fresh Flower Gajra for Long Time: क्या बाजार से लाने के बाद आपका भी गजरा कुछ ही घंटों में ही मुरझा जाता है? अगर आप अपने गजरे को लंबे वक्त तक ताजा रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कुछ आसान ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानें, मोगरा के गजरे को फ्रेश रखने के लिए क्या करें? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-28, 15:20 IST
How do You Preserve Fresh Flower Gajra for Long Time

Should I Keep Gajra in Fridge: तीज-त्योहार के मौके पर महिलाएं सजना खूब पसंद करती हैं। भारतीय परंपरा में सदियों से ही महिलाएं बालों के सजाने के लिए गजरा पहनती हैं। बालों में ताजे फूलों का गजरा बहुत ही खूबसूरत लगता है। मोगरा के फूलों से बनने वाला गजरा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसके साथ ही इसकी खुशबू भी बहुत ही अच्छी होती है। इसके फूल कुछ ही घंटों में मुरझाने लगते हैं।

गर्मियों के दिनों में गजरा बहुत ही जल्दी खराब हो जाता है। अगर आप इसे किसी तरह से फ्रेश रख पाएं, तो कई बार यूज कर सकती हैं। अगर आप भी अपने खूबसूरत और खुशबूदार गजरे को फ्रेश रखना चाहती हैं, तो आप इसे कई तरीकों से स्टोर करके कई दिनों तक ताजा रख पाएंगी। आइए जानें, फूलों वाले गजरे को ताजा कैसे रखें?

सूती कपड़े मे लपेटकर रखें

अगर आप गजरे को सूती के कपड़े में लपेटकर रखेंगे और उस पर दिन में कई बार ठंडा पानी स्प्रे करेंगे, तो वो काफी दिनों तक ताजा बना रहेगा। दुकानवाले भी इसी ट्रिक से गजरे को फ्रेश रखते हैं। इस तरीके से आपका गजरा काफी खिला-खिला रहेगा।

फ्रिज में गजरा रहेगा ताजा

Gajra will stay fresh in the fridge

ऐसे तो फ्रिज में फूलों को काफी दिनों तक फ्रेश रखा जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपको सही ट्रिक पता होनी चाहिए। गजरे को एक सूखे हुए कॉटन के कपड़े में लपेटकर फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में स्टोर करें। इसे फ्रिजर में बिल्कुल ना रखें। फ्रिजर में फूल गल सकते हैं। इस तरीके से तो कई दिनों तक गजरे की महक भी बनी रहेगी।

मोम की मदद से ताजा रहेगा गजरा

गजरे को ताजा रखने के लिए आप मोम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्की गरम मोम में गजरा को डुबोकर निकालें और इसे ठंडा कर लें। इसके लिए ट्रांस्पेरेंट मोम ही यूज करें। इससे गजरे में लगे फूल मुरझाएंगे नहीं और जस के तस बने रहेंगे।

बर्फ के ऊपर करें स्टोर

store on ice

गजरे के फूलों को ताजा रखने के लिए उसे आप बर्फ के पास भी रख सकते हैं। ध्यान रहे कि फूलों को सीधे बर्फ पर नहीं रखना। इससे गजर बहुत जल्दी गल जाएगा। बर्फ के ऊपर एक थाली रखें और इसमें आप गजरे को सूती कपड़े से ढककर रख सकते हैं। इससे गजरा काफी खिला-खिला रहेगा।

यह भी देखें- Gajra Hair Styles: गजरे को इन अलग-अलग तरीकों से भी बालों पर कर सकते हैं स्टाइल, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP