herzindagi
tips to style gajra

Gajra Hair Styles: गजरे को इन अलग-अलग तरीकों से भी बालों पर कर सकते हैं स्टाइल, देखें डिजाइंस

बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको फेस शेप के अनुसार ही हेयर स्टाइल को चुनना चाहिए। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स पर नजर डालें।
Editorial
Updated:- 2024-08-06, 20:25 IST

ट्रेडिशनल लुक में जान डालने के लिए लेटेस्ट डिजाइन के कपड़ों के साथ-साथ इनकी स्टाइलिंग भी सही तरीके से की जानी बेहद जरूरी होती है। स्टाइलिंग की बात करें तो इसमें सही हेयर स्टाइल चुनना और इन्हें स्टाइल करने के लिए हेयर एक्सेसरीज का रोल अहम होता है।

gajra on hair bun

आजकल नकली से ज्यादा असल फूलों से बनी हेयर एक्सेसरीज को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं गजरे को बालों में अलग-अलग तरह से स्टाइल करने के आसान तरीके। साथ ही, बताएंगे इन गजरों को बालों में लगाने के आसान हैक्स- 

जुड़े में कैसे लगाएं गजरा?

gajra on bun

बालों में गजरे लगाना लगभग हम सभी पसंद करते हैं। सिंपल और बोरिंग जुड़े को आप इस तरह से गजरे से कवर करके फैंसी और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। बता दें कि गजरे के जाल से लेकर बाहरी तरफ से गोलाई में लगाकर भी गजरे से जुड़े को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। स्लीक स्टाइल हेयर स्टाइल में यह एक्सेसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आप चाहें तो डोनट लगाकर सिंपल बन के साथ में लपेट कर भी बन को पूरा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Hair Accessories For Bun: सिंपल जुड़े को स्टाइलिश बनाने के काम आएंगी ये फैंसी हेयर एक्सेसरीज, देखें तस्वीरें

फूलों को जुड़े में कैसे लगायें?

gajra with flowers

सिंपल गजरे के अलावा आप बालों में ताजे फूलों को अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप छोटी कलियों वाले रंग-बिरंगे फूलों को जुड़े पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप मोगरे के फूलों को अलग-अलग करके छोटे साइज के फूलों के साथ पिन लगाकर बालों में लगा सकती हैं।

gajra on open hair

चोटी में गजरा लगाने का आसान तरीका क्या है?

gajra on braid

बालों में गजरे को आप चोटी पर भी लगा सकती हैं। चोटी में आप गजरे की लेयर को 2 से 3 करके ऊपर से नीचे की तरफ लपेट कर लगा सकती हैं। इस तरह का हेयर लुक खासकर लम्बे बालों पर ज्यादा खूबसूरती से नजर आता है। 

 

 

अगर आपको ये होर एक्सेसरीज पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।