दिवाली का पर्व नजदीक है, इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी, लेकिन इसकी तैयारियां हर घर में शुरू हो चुकी है। लोगों ने अभी से घर की साफ-सफाई और डेकोरेशन करना शुरू कर दिया है। दिवाली पर लोग अपने घर को बिलकुल दुल्हन की तरह सजाना पसंद करते हैं।
इस पर्व में रंगोली से लेकर घर की लाइटों तक नजारा काफी आकर्षक होता है। लेकिन इस त्योहार में कई लोगों को फूलों से अपना घर सजाना भी काफी पसंद होता है। वह घर में टेबल पर फ्लावर पॉट में असली फूलों का गुलदस्ता रखना पसंद करते हैं।
फ्लावर पॉट में रखे फूलों की समस्या यह होती है कि वह जल्दी सूख जाते हैं। इसलिए इन्हें फेंकना पड़ जाता है। यह फूल ज्यादा से ज्यादा 2 दिन तक ताजा रहते हैं, ऐसे में कैसे इन्हें 5 दिनों तक दिवाली के इस त्योहार में ताजा रखा जाएगा।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आपके फ्लावर पॉट में रखें फूलों 4 दिन बाद भी बिल्कुल ताजा नज़र आएंगे।
नमक और चीनी की मदद से बचाएं - जब हम फ्लावर पॉट में फूलों को मुरझाया हुआ देखते हैं तो हमें भी दुःख होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। (घर में मौजूद इन चीजों में उगाएं पौधें)
आप नमक और चीनी की मदद से फूलों को ताजा बनाएं रख सकते हैं। पानी में चीनी और नमक घोलने के बाद फूलों को फ्लावर पॉट में डालें।
इसे भी पढ़ें- Flower Pot Decoration Tips: वेस्ट चीजों से सजाएं फ्लावर पॉट
अगर आप फ्लावर पॉट को पूरा तरह से पानी से भर देंगे, तो फूलों के लंबे डंठल खराब होने लगेंगे। पानी डूबे रहने की वजह से यह सड़ने लगेंगे और आखिर इसका असर आपके फूलों पर भी पड़ेगा।
इसलिए आपको पानी बस इतना ही डालना चाहिए, जिससे बस डंठल का थोड़ा हिस्सा ही पानी में डूबे। फूलों के तने का निचला आधा से दो इंच हिस्सा पानी में डूब जाएगा। इतना पानी उन फूलों को ताजा रखने के लिए फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- बेडरूम को सजाने के लिए बेस्ट फ्लावर पॉट्स
अगर आप घर में फ्लावर पॉट में फूलों को रख रहे हैं , तो दिन में एक बार पानी को जरूर बदलें। आपको हर दिन एक बाद फ्लावर पॉट के पानी को बदलना चाहिए।
साथ ही आप दिन में 1 से 2 बार फूलों के ऊपर स्प्रे की मदद से थोड़ा-थोड़ा पानी छिड़के। ऐसा करने से आपके फूल कई दिनों तक ताजा बने रहेंगे। (इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान)
अगर फ्लावर पॉट में रखे गए फूल ताजा है, तो आपको फूलों के पत्तों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ पत्ते ऐसे होंगे जो सूख गए होंगे। अगर ऐसा है तो आप उन सूखे हुए पत्तों को हटा दें। क्योंकि अगर इन्हें न हटाया जाए तो इसके आसपास की पत्तियां और फूल भी खराब होकर सूखने लगते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।