How to Avoid Snakes in Rainy Season: बारिश के मौसम में साफ-सफाई का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। बारिश का मौसम जहां एक तरफ हरियाली और ठंडक लाता है। वहीं, यह मौसम अपने साथ कई तरह की मुसीबतें भी लाता है। इस मौसम में कई तरह के कीड़े-मकोड़े घर में आने लगते हैं। खासकर सांप इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशान करने लगते हैं। सांपों की समस्या केवल देहातों में ही नहीं बल्कि शहरों में भी होती है।
अगर गलती से घर में सांप घुस जाए, तो बहुत बड़ी मुसीबत हो सकती है। बारिश के दिनों में सांप घरों में बहुत घुसते हैं। घर में सांपों के घुसने की टेंशन से बचने के लिए आप गांव वालों के देसी तरीकों को आजमा सकते हैं। सांप कुछ चीजों से खूब डरते हैं। आइए जानें, बारिश के मौसम में सांपों को घर में घुसने से कैसे रोकें?
यह भी देखें- इन पौधों को लगाते ही खिंचे चले आते हैं सांप,कहीं आपके बगीचे में नहीं लगे ये प्लांट्स!
अगर आपके घर के आसपास सांपों का खतरा ज्यादा है, तो आप देसी तरीके से इन्हें भाग सकते हैं। इसके लिए सरसों को पीसकर पानी में मिलाएं। इस मिश्रण का छिड़काव अपने घर के आसपास करें। इसकी तीखी गंध से सांप बहुत दूर रहते हैं। आज भी गांव के लोग इस ट्रिक से सांपों को दूर रखते हैं।
अगर आपके इलाके में अक्सर सांप नजर आते हैं, तो उन्हें घर में घुसने से रोकने के लिए आप लहसुन के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन की गंध से भी सांप दूर भागते हैं।
सांपों का डर अगर हमेशा परेशान करता है, तो आपको गौमूत्र में राख मिलाकर एक घोल बनाना चाहिए। इस घोल को अपने गेट और घर के सभी एंट्री प्वॉइंट्स पर छिड़क दें। इस तरीके से सांप और अन्य सभी कीड़े-मकौड़े दूर रहते हैं। इस हैक से सांप काफी दूर भागते हैं।
सांपों को दूर रखने के लिए आप नीम और धतूरा के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम और धतूरा के पत्तों को सुखाकर घर के आसपास रख दें। इसकी गंध से सांप कोसो दूर रहते हैं। गांव के लोग आज भी इस नुस्खे से सांपों को दूर रखते हैं।
यह भी देखें- घर में लगाएं ये 4 पौधे, दीवार पर नहीं दिखेगी एक भी छिपकली
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।