हम सभी अपने बगीचे में एक से बढ़कर एक प्लांट लगाते हैं ताकि हमारा बगीचे आकर्षक लगे। अक्सर बगीचे में खिले रंग-बिरंगे, खुशबूदार फूल मन को खुश करने के साथ-साथ घर को भी सुंदर बनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, कि तेज खुशबू वाले फूल वा कुछ पौधों को आकर्षक और वहां से दूर भगाने में मदद करते है। हम सभी इस बात से परिचित हैं कि चंदन के पेड़ पर सांप रहते हैं। इसलिए अक्सर चंदन के पेड़ को घर के आस-पास लगाने से मना किया जाता है। हालांकि इस पेड़ के अलावा भी कई पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से सांप चुंबक की तरह खींचे चले आते हैं। इस लेख में आज हम 6 ऐसे प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लगाने से सांप खींचे चले आते हैं।
जैस्मिन प्लांट की तेज महक और सुंदरता के कारण हम सभी इन्हें अपने घर पर लगाना पसंद करते हैं। जैस्मिन वाइंस कुल के पौधों के पास सांप के रहने के चांसेस ज्यादा होती है। इसके पीछे की वजह इस प्लांट के फूल की तेज महक और पौधे का काफी घना होना है। अधिक घना होने के कारण सांप अपने आपको आसानी से छिपा लेते है और शिकार करने में परेशानी नहीं होती है।
घर के आस-पास खाली जगह होने के कारण लोग साइप्रस का पौधा लगाना पसंद करते हैं। ये पौधे घने होते हैं जिसकी वजह से लोग इन्हें सजावट के रूप में इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। साइप्रस प्लांट के घने होने के कारण सांप को छिपने में आसानी होती है और वह आसानी से कीड़े-मकोड़े का शिकार कर लेते हैं।
इसे भी पढ़ें-इन पौधों को लगाने से घर में नहीं नजर आएंगे कॉकरोच
क्लोवर के पौधे का इस्तेमाल अधिकतर लोग घर की सजावट के लिए करते हैं। ये प्लांट्स जिस जगह पर लगाए जाते हैं वहां की जगह को पूरी तरह से कवर कर लेता है। घना होने के कारण सांप इसके नीचे आसानी से छिप जाते हैं।
लेमन प्लांट हो या किसी प्रकार का साइट्रस प्लांट हो, इन पौधों पर पास चूहे और छोटी चिड़ियों का बसेरा होता है। इसके पीछे की वजह इन पौधों पर लगे फल होते हैं जिसे खाने के लिए जीव-जंतु इसके पास आते हैं। यहीं कारण है कि सांप इन पौधों के आस-पास मंडराते हैं। ऐसे में आप अपने घर में साइट्रस का प्लांट न लगाएं।
आज के समय लोग अपने घर के आंगन व बालकनी में अनार का पौधा लगाना पसंद करते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अनार के पेड़ के पास सांप डेरा लगाकर रहते हैं। ऐसे में भूलकर भी इन पौधों को अपने घर में न लगाएं।
आजकल लोग फल, फूल, वेजिटेबल और खड़े मसाले के पौधे को घर में लगाना पसंद करते हैं। इन पौधों में कई ऐसे प्लांट्स हैं जिससे सांप आकर्षित होते हैं। आपको बता दें खड़े मसाले में क्लोवर का प्लांट को अगर आपने अपने बगीचे में लगा रखा है तो इसे हटा दें। क्लोवर यानी लौंग का पौधा सांप को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम करता है। इसका कारण लौंग के पौधे से आने वाली महक है।
इसे भी पढ़ें- घर में लगाएं ये 4 पौधे, दीवार पर नहीं दिखेगी एक भी छिपकली
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।