Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष के दौरान सांप दिखने का क्या होता है अर्थ?

पितृ पक्ष को पितरों का पर्व माना जाता है। इस दौरान कई ऐसे संकेत होते हैं जो पितरों द्वारा उनके परिवार को मिलते हैं। ठीक ऐसा ही एक संकेत हैं सांप का दिखना। 
image

पितृ पक्ष को पितरों का पर्व माना जाता है। इस दौरान कई ऐसे संकेत होते हैं जो पितरों द्वारा उनके परिवार को मिलते हैं। ठीक ऐसा ही एक संकेत हैं सांप का दिखना। गरुड़ पुराण में ऐसा बताया गया है कि पितृ पक्ष के दौरान अगर किसी व्यक्ति को सांप अपने घर में दिख जाए तो इसका अर्थ है कि आपके पितृ आपसे कुछ कहना चाहते हैं या फिर आपको कोई संकेत दे रहे हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इन शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तार से।

पितृपक्ष में सांप दिखने से क्या होता है? (Pitru Paksha Mein Saap Dikhne Se Kya Hota Hai?)

शास्त्रों में लिखित जानकारी के अनुसार, अगर आपको पितृ पक्ष के दौरान घर में काला सांप दिखाए तो वह पितरों की शांति का प्रतीक माना जाता है।

pitru paksha mein saap dekhna ka arth

अगर पितृ पक्ष के दौरान घर में काला सांप कुछ खाता हुआ दिखाए तो इसका अर्थ है कि आपको अपने पितरों के निमित्त दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:Pitru Paksha 2024: क्या दामाद कर सकते हैं सास-ससुर का पिंड दान?

वहीं, अगर पितृ पक्ष के दौरान काला सांप शांति से एक स्थान पर बैठा हो तो इसका अर्थ है आपके पितृ आपको देखने और आशीर्वाद देने आए हैं।

पितृ पक्ष के दौरान घर में लाल सांप का दिखना पितरों के क्रोध को दर्शाता है। अगर सांप हमला कर दे तो इसे पितृ का भयंकर का कोप माना जाता है।

यह भी पढ़ें:Pitru Paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए?

ऐसे में सबसे पहले तो किसी के माध्यम से उस सांप को घर से बाहर निकलवाएं और फिर पितरों की विधिवत पूजा, तर्पण, पिंड दान आदि करवाएं।

shraddh paksha mein saap dekhna ka arth

इससे पितृ शांत होंगे और अपने ही परिवार को नुकसान पहुंचाना बंद कर देंगे। इसके अलावा, आप पितृ सूक्त का पाठ भी कर सकते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जाना सकते हैं कि आखिर पितृ पक्ष के दौरान सांप देखने का क्या मतलब है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP